समस्तीपुर के घटहो थाना पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर की गई। डीएसपी शर्मा ने बताया कि 3 फरवरी की रात सूचना मिली थी कि खजूरी से दलसिंहसराय जाने वाली एसएच 88 पक्की सड़क पर अमरोली स्थित विकास ढाबा के पास एक मारुति स्विफ्ट कार ने किसी अन्य वाहन को टक्कर मारी और भागने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को जब्त कर लिया। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन भी मिले गाड़ी ड्राइवर की पहचान नवादा के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार (30) बेटा नागेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की और अंदर रखे सात बोरों से 100 एमएल की कुल 2203 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद की गईं। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं। घटहो थाना अध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश रंजन के लिखित बयान के आधार पर घटहो थाना में कांड संख्या 18/26 दर्ज किया गया है। जब्त की गई मारुति स्विफ्ट कार और प्रतिबंधित कफ सिरप को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त विकास कुमार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार रंजन, स0 अ0 नि0 विनोद कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। डीएसपी शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। समस्तीपुर के घटहो थाना पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर की गई। डीएसपी शर्मा ने बताया कि 3 फरवरी की रात सूचना मिली थी कि खजूरी से दलसिंहसराय जाने वाली एसएच 88 पक्की सड़क पर अमरोली स्थित विकास ढाबा के पास एक मारुति स्विफ्ट कार ने किसी अन्य वाहन को टक्कर मारी और भागने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को जब्त कर लिया। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन भी मिले गाड़ी ड्राइवर की पहचान नवादा के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार (30) बेटा नागेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की और अंदर रखे सात बोरों से 100 एमएल की कुल 2203 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद की गईं। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं। घटहो थाना अध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश रंजन के लिखित बयान के आधार पर घटहो थाना में कांड संख्या 18/26 दर्ज किया गया है। जब्त की गई मारुति स्विफ्ट कार और प्रतिबंधित कफ सिरप को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त विकास कुमार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार रंजन, स0 अ0 नि0 विनोद कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। डीएसपी शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।


