दरभंगा: 70 नामजद समेत पूरे गांव के ब्राह्मणों पर FIR:शिकायत में बताया- जाति सूचक शब्द कहे, लाठी-डंडों से पीटा, हिरासत में 12 लोग

दरभंगा: 70 नामजद समेत पूरे गांव के ब्राह्मणों पर FIR:शिकायत में बताया- जाति सूचक शब्द कहे, लाठी-डंडों से पीटा, हिरासत में 12 लोग

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाने में पूरे गांव के ब्राह्मणों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। मामला हरिनगर गांव का है। पुलिस के मुताबिक हरिनगर गांव के रहने वाले असर्फी पासवान ने कुशेश्वरस्थान थाना में एक आवेदन दिया है, जिसमें में पूरे गांव को अभियुक्त बनाया गया हैं, गांव के 70 ब्राह्मणों को नामजद और 100-150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि, मजदूरी के पैसे मांगने पर ब्राह्मणों ने जाति सूचक शब्द कहे और मारपीट की। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। अब सिलसिलेवार तरीके से समझिए क्या है पूरा मामला आवेदन में गांव के असर्फी पासवान ने बताया कि साल 2015 में मेरा बेटा विक्रम पासवान हरिनगर गांव के हेमंत झा का मकान बन रहा था। बेटे की देखरेख में घर बन रहा था। हेमंत झा ने बेटे की ढाई लाख की मजदूरी नहीं दी। मैंने कई बार उनसे पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। असर्फी पासवान ने आरोप लगाया है कि इसी विवाद को लेकर हेमंत झा, श्रीनाथ झा, पंकज झा, ओमप्रकाश झा, बाबू साहब झा, जगन्नाथ झा, अमित कुमार झा समेत कई लोग एकजुट होकर घर में घुस आए। लाठी-डंडे और पगारिया से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इसमें कई लोगों को चोट भी आई। इसी विवाद को लेकर 30 जनवरी 2026 को पंचायत हुई थी, जहां कहासुनी और तनाव बढ़ गया। घर में घुसकर पीटने का आरोप पीड़ित के अनुसार, 31 जनवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजे उनका बेटा विक्रम पासवान सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था, तभी गांव के दर्जनों लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, फरसा और अन्य हथियारों से लैस होकर उस पर टूट पड़े। जान से मारने की नीयत से पीछा करते हुए आरोपियों ने उसे घर तक खदेड़ा और घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। हमले में विक्रम पासवान गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई राजगीर पासवान समेत अविनाश पासवान, अजय पासवान और जिगर पासवान को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि पीड़ित की पत्नी रामतारा देवी और पोती कोमल कुमारी के साथ भी मारपीट की गई। पोती की कमर की हड्डी तोड़ दी गई, जबकि परिवार की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, नगद 2 लाख रुपए, मोबाइल, एलसीडी टीवी और फ्रिज लूट लिया। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी 4 बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। NCIB ने शेयर की FIR की कॉपी, पूछा- बाहर कमाने गए लोगों पर भी केस कैसे इस मामले की FIR की कॉपी राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो NGO ने भी शेयर की है। NCIB नागरिकों को संविधान और कानून द्वारा दिए गए अधिकारों के बारे में जागरूक करता है। NCIB ने X पर लिखा कि ‘ऐसे ब्राह्मणों पर FIR दर्ज कराई गई है, जिसमें अधिकतर ब्राह्मण दिल्ली-मुंबई में मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं।’ DSP बोले- पुराने विवाद को जातीय रंग दिया गया पूरे मामले में बिरौली DSP प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 31 जनवरी 2026 की रात लेनदेन के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसी मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुराने विवाद में मारपीट की घटना हुई है। इसे कुछ लोग जातीय रंग दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाने में पूरे गांव के ब्राह्मणों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। मामला हरिनगर गांव का है। पुलिस के मुताबिक हरिनगर गांव के रहने वाले असर्फी पासवान ने कुशेश्वरस्थान थाना में एक आवेदन दिया है, जिसमें में पूरे गांव को अभियुक्त बनाया गया हैं, गांव के 70 ब्राह्मणों को नामजद और 100-150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि, मजदूरी के पैसे मांगने पर ब्राह्मणों ने जाति सूचक शब्द कहे और मारपीट की। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। अब सिलसिलेवार तरीके से समझिए क्या है पूरा मामला आवेदन में गांव के असर्फी पासवान ने बताया कि साल 2015 में मेरा बेटा विक्रम पासवान हरिनगर गांव के हेमंत झा का मकान बन रहा था। बेटे की देखरेख में घर बन रहा था। हेमंत झा ने बेटे की ढाई लाख की मजदूरी नहीं दी। मैंने कई बार उनसे पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। असर्फी पासवान ने आरोप लगाया है कि इसी विवाद को लेकर हेमंत झा, श्रीनाथ झा, पंकज झा, ओमप्रकाश झा, बाबू साहब झा, जगन्नाथ झा, अमित कुमार झा समेत कई लोग एकजुट होकर घर में घुस आए। लाठी-डंडे और पगारिया से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इसमें कई लोगों को चोट भी आई। इसी विवाद को लेकर 30 जनवरी 2026 को पंचायत हुई थी, जहां कहासुनी और तनाव बढ़ गया। घर में घुसकर पीटने का आरोप पीड़ित के अनुसार, 31 जनवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजे उनका बेटा विक्रम पासवान सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था, तभी गांव के दर्जनों लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, फरसा और अन्य हथियारों से लैस होकर उस पर टूट पड़े। जान से मारने की नीयत से पीछा करते हुए आरोपियों ने उसे घर तक खदेड़ा और घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। हमले में विक्रम पासवान गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई राजगीर पासवान समेत अविनाश पासवान, अजय पासवान और जिगर पासवान को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि पीड़ित की पत्नी रामतारा देवी और पोती कोमल कुमारी के साथ भी मारपीट की गई। पोती की कमर की हड्डी तोड़ दी गई, जबकि परिवार की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, नगद 2 लाख रुपए, मोबाइल, एलसीडी टीवी और फ्रिज लूट लिया। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी 4 बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। NCIB ने शेयर की FIR की कॉपी, पूछा- बाहर कमाने गए लोगों पर भी केस कैसे इस मामले की FIR की कॉपी राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो NGO ने भी शेयर की है। NCIB नागरिकों को संविधान और कानून द्वारा दिए गए अधिकारों के बारे में जागरूक करता है। NCIB ने X पर लिखा कि ‘ऐसे ब्राह्मणों पर FIR दर्ज कराई गई है, जिसमें अधिकतर ब्राह्मण दिल्ली-मुंबई में मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं।’ DSP बोले- पुराने विवाद को जातीय रंग दिया गया पूरे मामले में बिरौली DSP प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 31 जनवरी 2026 की रात लेनदेन के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसी मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुराने विवाद में मारपीट की घटना हुई है। इसे कुछ लोग जातीय रंग दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *