समस्तीपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट:लोहे की रॉड से हमला, एक ही परिवार के 3 लोग घायल; महिला का सिर फटा

समस्तीपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट:लोहे की रॉड से हमला, एक ही परिवार के 3 लोग घायल; महिला का सिर फटा

समस्तीपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट हुई है। लोहे की रॉड से हमला हुआ है। मारपीट में एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सैदपुर वार्ड नंबर-14 निवासी मोहम्मद निजाम के पुत्र मोहम्मद इंसाफ(29), उनकी पत्नी अफसाना खातून(27) और मां जमीला बेगम(55) के तौर पर हुई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर विनायक कुमार ने बताया कि अफसाना के सिर में गंभीर चोट आईं हैं। कई टांके लगे हैं। अन्य दो घायलों को अंदरूनी चोटें हैं। सीटी स्कैन और एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा।
लोहे की रॉड से सिर पर मारा वहीं, पीड़ित मोहम्मद इंसाफ ने बताया कि मेरे दो बच्चे हैं। पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहे थे, तभी उनके बीच मारपीट हो गई। मैंने उनलोगों को डांटा था। इसके बाद पड़ोसी महिला मेरे घर पर आकर विवाद करने लगी। पड़ोसी मोहम्मद आजाद लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और मेरे परिवार पर हमला कर दिया।
छा छानबीन में जुटी पुलिस नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को भेजा गया है। बयान दर्ज होने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए विभूतिपुर थाना को भेज दिया जाएगा। समस्तीपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट हुई है। लोहे की रॉड से हमला हुआ है। मारपीट में एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सैदपुर वार्ड नंबर-14 निवासी मोहम्मद निजाम के पुत्र मोहम्मद इंसाफ(29), उनकी पत्नी अफसाना खातून(27) और मां जमीला बेगम(55) के तौर पर हुई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर विनायक कुमार ने बताया कि अफसाना के सिर में गंभीर चोट आईं हैं। कई टांके लगे हैं। अन्य दो घायलों को अंदरूनी चोटें हैं। सीटी स्कैन और एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा।
लोहे की रॉड से सिर पर मारा वहीं, पीड़ित मोहम्मद इंसाफ ने बताया कि मेरे दो बच्चे हैं। पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहे थे, तभी उनके बीच मारपीट हो गई। मैंने उनलोगों को डांटा था। इसके बाद पड़ोसी महिला मेरे घर पर आकर विवाद करने लगी। पड़ोसी मोहम्मद आजाद लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और मेरे परिवार पर हमला कर दिया।
छा छानबीन में जुटी पुलिस नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को भेजा गया है। बयान दर्ज होने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए विभूतिपुर थाना को भेज दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *