IND vs SA Warm-up match Live Streaming: T20 वर्ल्ड कप में संजू या ईशान कौन बनेगा अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पार्टनर? फैसला आज, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

IND vs SA Warm-up match Live Streaming: T20 वर्ल्ड कप में संजू या ईशान कौन बनेगा अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पार्टनर? फैसला आज, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

IND vs SA T20 World Cup Warm-up match Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज बुधवार 4 फरवरी को नवी मुंबई में वार्म-अप मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपने कॉम्बिनेशन को टेस्ट करने का अच्छा मौका है। आज सबकी नजर भारतीय टीम पर टिकी होंगी, जिसमें लंबे समय बाद तिलक वर्मा की वापसी हो रही है। ऐसे में प्‍लेइंग इलेवन में भी कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।

संजू या ईशान कौन बनेगा अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पार्टनर?

भारत शानदार फॉर्म के साथ वर्ल्ड कप में आ रहा है। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज 4-1 के बड़े अंतर से जीती है। हालांकि, वर्ल्ड कप में जाने से पहले भारत के लिए एक चिंता की बात है। ओपनर संजू सैमसन फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों में सिर्फ 46 रन बना पाए हैं। जबकि ईशान किशन ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। तिलक वर्मा की वापसी के बाद इस मेगा इवेंट में क्‍या ईशान किशन को अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पार्टनर बनाया जाएगा? इस पर फैसला आज हो सकता है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वार्म-अप मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का वार्म-अप मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच आज बुधवार 4 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसके आधा घंटे पहले दोनों टीमो कप्‍तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग और लाइव प्रसारण कहां देखें?

भारतीय फैंस भारत बनाम साउथ अफ्रीका वार्म-अप मैच को टीवी और ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioStar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।

दक्षिण अफ्रीका टीम

एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ और ट्रिस्टन स्टब्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *