आरएसएस 100 साल पूरे होने पर करेगा हिंदू सम्मेलन:शामली में 31 जनवरी 2026 को होगा आयोजन, आरएसएस पदाधिकारी होंगे शामिल

आरएसएस 100 साल पूरे होने पर करेगा हिंदू सम्मेलन:शामली में 31 जनवरी 2026 को होगा आयोजन, आरएसएस पदाधिकारी होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 31 जनवरी 2026 को एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम शामली में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन शामली के चौधरी मानसिंह इंटर कॉलेज, ग्राम कंडेला, थाना क्षेत्र कोतवाली में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगा। इसका आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में जिला संघ संचालक श्री देशपाल की देखरेख में किया जाएगा। इस सम्मेलन में कई प्रमुख संत और आरएसएस पदाधिकारी भाग लेंगे। इनमें दंडी स्वामी ललितानंद जी महाराज ऐरटी, तीर्थ आचार्य राम विशाल दास जी महाराज गौरी शंकर गौशाला हरिद्वार, महंत ओम दास जी महाराज अनदेव आश्रम हरिद्वार, स्वामी जय स्वरूप महाराज- शंकराचार्य आश्रम यमुना ब्रिज कैराना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सतपाल शामिल हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए दंडी स्वामी ललितानंद जी महाराज ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को कश्मीर के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को एक चमत्कारी पुरुष के रूप में वर्णित किया। उनके चरित्र को अपनाना होगा,अहंकार को त्यागना होगा। संगठन में ही शक्ति है। आप यदि संगठित है, तो कोई शक्ति आपकी ओर आंख नहीं उठा सकती।अपने देश को अपने लोगों ने ही आग लगाई है। हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं थी, प्राचीन काल से ही हमारे यहां नालंदा जैसी यूनिवर्सिटी रही है, हम अपना ज्ञान भूल चुके है। समाज को नशे से दूर रहना है। मानव और दानव के बीच का अंतर समझना होगा। हमारा हिंदू धर्म मानवता को बढ़ाता है।हमें गाय बचानी है, बेटी बचानी है, अपनी युवा पीढ़ी को मानवता की सीख देनी है। सत्य,तप,दया और दान हमारे धर्म के चार मूल है। किसान को ही पता होता है कि बीज को सींच कर कैसे फसल उगायी जाती है। हमें अपनी जनसंख्या बढ़ाने की ओर ध्यान देना होगा, सम्पन्न परिवार में बच्चों की संख्या घटती जा रही है। यदि किसी भी कारण से गद्दारों के हाथ में सत्ता चली गई तो देश का विनाश हो जाएगा। गांधी जी के बड़े बेटे हीरालाल ने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था, राज करने की भूख में इन्होंने देश को बांट दिया।इन्होंने हिंदुत्व को संगठित नहीं होने दिया, जो प्रधानमंत्री बनने योग्य था, उसको नहीं बनने दिया। सारे हिन्दुस्तान में कोई नेहरू गोत्र नहीं है, इतिहास को पढ़ने से आपको सभी जानकारी मिलेगी। इंदिरा जी की फिरोज से शादी कर दी, जिसको गांधी बना दिया जिस से बच्चे संजय ओर राजीव हुए।प्रियंका गांधी का बेटा रिहान है और ये परिवार चाहता है कि पूरे हिंदुत्व पर राज करे। हमारी माता बहनों ने जौहर ही क्यों किया क्योंकि उन दानवों की मानसिकता ही ऐसी थी जो मरणोपरांत भी हमारी माता बहनों को कलंकित करने से पीछे नहीं हटते।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *