नालंदा में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश:सिर्फ 41 प्रतिशत किसानों का हो सका है रजिस्ट्रेशन, टीम की संख्या बढ़ाने का निर्णय

नालंदा में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश:सिर्फ 41 प्रतिशत किसानों का हो सका है रजिस्ट्रेशन, टीम की संख्या बढ़ाने का निर्णय

नालंदा में जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान यह जानकारी सामने आई कि जिले में अब तक मात्र 41 प्रतिशत किसानों का ही रजिस्ट्रेशन हो सका है, जो लक्ष्य से काफी पीछे है। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है, उनकी एक विस्तृत सूची तैयार की जाए। एक-एक किसान की समीक्षा करने और रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में किसानों की मदद करने पर जोर दिया।
हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी ने CSC केंद्रों और कैंपों का नियमित निरीक्षण करने और फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की सघन समीक्षा करने का भी आदेश दिया। कार्य में गति लाने के लिए टीमों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अपर समाहर्ता को फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े राजस्व संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के कहा गया है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि महाअभियान के तहत किसानों द्वारा परिमार्जन के लिए दिए गए आवेदनों को भी ट्रैक किया जाए और उनका निस्तारण करते हुए रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा कराया जाए। कुंदन कुमार ने स्पष्ट किया कि हर हाल में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने और किसानों को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने पर बल दिया। नालंदा में जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान यह जानकारी सामने आई कि जिले में अब तक मात्र 41 प्रतिशत किसानों का ही रजिस्ट्रेशन हो सका है, जो लक्ष्य से काफी पीछे है। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है, उनकी एक विस्तृत सूची तैयार की जाए। एक-एक किसान की समीक्षा करने और रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में किसानों की मदद करने पर जोर दिया।
हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी ने CSC केंद्रों और कैंपों का नियमित निरीक्षण करने और फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की सघन समीक्षा करने का भी आदेश दिया। कार्य में गति लाने के लिए टीमों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अपर समाहर्ता को फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े राजस्व संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के कहा गया है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि महाअभियान के तहत किसानों द्वारा परिमार्जन के लिए दिए गए आवेदनों को भी ट्रैक किया जाए और उनका निस्तारण करते हुए रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा कराया जाए। कुंदन कुमार ने स्पष्ट किया कि हर हाल में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने और किसानों को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने पर बल दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *