दैनिक भास्कर समूह अपने पाठकों के साथ मिलकर 12वें स्थापना दिवस का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाने जा रहा है। आपकी यादों से, आपकी भावनाओं से, आपके हसीन पलों से जुड़े नगमों की खूबसूरत यात्रा पर आपको ले जाने के लिए राजधानी के बापू सभागार गांधी मैदान में एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम “एक शाम आपके नाम-ब्लैक एंड व्हाइट” आयोजित कर रहा है। यह भव्य आयोजन 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) को शाम 6 बजे से बापू सभागार में होगा। प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। तो तैयार हो जाइए उस शाम के लिए, जहां सुरों में घुली होंगी यादें, जहां हर गीत बोलेगा दिल की भाषा और जहां दैनिक भास्कर समूह अपने पाठकों के साथ मनाएगा संगीत और भावनाओं का उत्सव। हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम युग के गीतों से सजेगी महफिल इस कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के गोल्डन ऐरा और रेट्रो दौर के सदाबहार गीत दिलों को छू जाएंगे। यह शाम उन मधुर गीतों व धुनों को समर्पित होगी, जिन्होंने कभी ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के जमाने में मोहब्बत, दर्द, उम्मीद और जिंदगी को सुरों में पिरोया था। 1945 से 1968 के बीच के हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम युग के गीत, आज की पीढ़ी को भी उस दौर की खुशबू से रू-ब-रू कराएंगे। लाइव सिंगिंग और नृत्य नाटिका के जरिए उन अमर गीतों को नए अंदाज में पेश किया जाएगा, जो आज भी हर दिल में बसते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि संगीत के जरिये अपने पाठकों से भावनात्मक रिश्ता और भी गहरा करना है। “एक शाम आपके नाम” में सुरों के साथ बीती हुई यादें भी गूंजेंगी। हर गीत एक कहानी बनकर दिलों को जोड़गा। फ्री पास के लिए यहां करें संपर्क इस कार्यक्रम के फ्री पास से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इन मोबाइल नंबरों 9334636884, 9431879985, 7004833915, 7488546444, 8210094500 पर संपर्क करें। इसके साथ ही 9190000092 पर मिस्ड कॉल देकर या QR कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद 4 फरवरी 2026 सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दैनिक भास्कर कार्यालय, एरॉन आईटी पार्क, न्यू पासपोर्ट ऑफिस बिल्डिंग, पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र पटना से भी पास प्राप्त किए जा सकते हैं। सीटें सीमित हैं। इसलिए पास “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर दिए जाएंगे। दैनिक भास्कर समूह अपने पाठकों के साथ मिलकर 12वें स्थापना दिवस का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाने जा रहा है। आपकी यादों से, आपकी भावनाओं से, आपके हसीन पलों से जुड़े नगमों की खूबसूरत यात्रा पर आपको ले जाने के लिए राजधानी के बापू सभागार गांधी मैदान में एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम “एक शाम आपके नाम-ब्लैक एंड व्हाइट” आयोजित कर रहा है। यह भव्य आयोजन 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) को शाम 6 बजे से बापू सभागार में होगा। प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। तो तैयार हो जाइए उस शाम के लिए, जहां सुरों में घुली होंगी यादें, जहां हर गीत बोलेगा दिल की भाषा और जहां दैनिक भास्कर समूह अपने पाठकों के साथ मनाएगा संगीत और भावनाओं का उत्सव। हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम युग के गीतों से सजेगी महफिल इस कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के गोल्डन ऐरा और रेट्रो दौर के सदाबहार गीत दिलों को छू जाएंगे। यह शाम उन मधुर गीतों व धुनों को समर्पित होगी, जिन्होंने कभी ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के जमाने में मोहब्बत, दर्द, उम्मीद और जिंदगी को सुरों में पिरोया था। 1945 से 1968 के बीच के हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम युग के गीत, आज की पीढ़ी को भी उस दौर की खुशबू से रू-ब-रू कराएंगे। लाइव सिंगिंग और नृत्य नाटिका के जरिए उन अमर गीतों को नए अंदाज में पेश किया जाएगा, जो आज भी हर दिल में बसते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि संगीत के जरिये अपने पाठकों से भावनात्मक रिश्ता और भी गहरा करना है। “एक शाम आपके नाम” में सुरों के साथ बीती हुई यादें भी गूंजेंगी। हर गीत एक कहानी बनकर दिलों को जोड़गा। फ्री पास के लिए यहां करें संपर्क इस कार्यक्रम के फ्री पास से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इन मोबाइल नंबरों 9334636884, 9431879985, 7004833915, 7488546444, 8210094500 पर संपर्क करें। इसके साथ ही 9190000092 पर मिस्ड कॉल देकर या QR कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद 4 फरवरी 2026 सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दैनिक भास्कर कार्यालय, एरॉन आईटी पार्क, न्यू पासपोर्ट ऑफिस बिल्डिंग, पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र पटना से भी पास प्राप्त किए जा सकते हैं। सीटें सीमित हैं। इसलिए पास “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर दिए जाएंगे।


