प्रयागराज से गोरखपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। रायबरेली के पास अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे सी-6 कोच का शीशा टूट गया। यह घटना दो दिन पहले हुई थी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जीआरपी पुलिस ने मधुबन क्रॉसिंग के आसपास के इलाकों में पूछताछ की है। आरपीएफ सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।पथराव की यह घटना दरियापुर और रायबरेली के बीच होने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर रेलवे पुलिस अधिकारी रायबरेली ने बताया कि पूरे घटना की जानकारी का सीसीटीवी फुटेज खोजा जा रहा है, मामले की जानकारी उच्च स्तरीय अधिकारियों को दे दी गई है और अज्ञात हमलावारो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।


