दरभंगा के अलीनगर प्रखंड में सड़क हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अन्टौर निवासी सुजीत पासवान (30) के तौर पर हुई है। सुजीत अपने साले के साथ ससुर के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहेरी के बघौनी गांव जा रहा थे। बेनीपुर-पौड़ी गांव के पास एसएच-88 पर बहेरी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा मृतक के घर पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेज दिया। सुजीत के छह छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में अलीनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है। दरभंगा के अलीनगर प्रखंड में सड़क हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अन्टौर निवासी सुजीत पासवान (30) के तौर पर हुई है। सुजीत अपने साले के साथ ससुर के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहेरी के बघौनी गांव जा रहा थे। बेनीपुर-पौड़ी गांव के पास एसएच-88 पर बहेरी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा मृतक के घर पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेज दिया। सुजीत के छह छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में अलीनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।


