सरकारी नौकरी का मौका! महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद पर भर्ती, जानें Details

सरकारी नौकरी का मौका! महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद पर भर्ती, जानें Details

CG News: महिला एवं बाल विकास विभाग, गरियाबंद द्वारा सहायक ग्रेड-03 के एक पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह पद अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक ग्रेड-03 का एक पद अनारक्षित श्रेणी के लिए स्वीकृत है।

शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता

उक्त पद हेतु अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल से हायर सेकेण्डरी एवं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एण्ट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा तथा हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रालेखन में 5000 की-डिप्रेशन प्रतिघंटा गति का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके लिए कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

वेतनमान 5200-20200 रुपये

सहायक ग्रेड-03 पद के लिए वेतनमान 5200 से 20200 रुपये एवं ग्रेड पे 1900 रुपये निर्धारित है, जो वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अंतर्गत होगा।

आवेदन प्रक्रिया एवं तिथि

पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.gariaband.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 01 फरवरी से 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा जिले के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक होगा।

दस्तावेज सत्यापन

दस्तावेज सत्यापन के समय मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कंप्यूटर योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया एवं अन्य नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *