रेड लाइट एरिया के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर:किशनगंज में नाबालिगों के शोषण, देह व्यापार मामले में पुलिस करेगी पूछताछ

रेड लाइट एरिया के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर:किशनगंज में नाबालिगों के शोषण, देह व्यापार मामले में पुलिस करेगी पूछताछ

किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में नाबालिगों के शोषण और जबरन देह व्यापार के मुख्य आरोपी कृष्ण खलीफा उर्फ कासिम खलीफा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे इस सरगना को अब रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है, जिससे कई बड़े राज उजागर होने की संभावना है। यह मामला किशनगंज थाना कांड संख्या 430/2025 से संबंधित है। इसमें पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी और जबरन देह व्यापार सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कृष्ण खलीफा खगड़ा इलाके में एक बड़ा रैकेट चला रहा था आरोप है कि कृष्ण खलीफा खगड़ा इलाके में एक बड़ा रैकेट चला रहा था। इस रैकेट के माध्यम से बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, अररिया जैसे जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर, पंजीपारा, गुलावबाग आदि क्षेत्रों से नाबालिग लड़कियों को लाया जाता था। उन्हें बेरोजगारी और भ्रम का फायदा उठाकर जबरन देह व्यापार में धकेला जाता था। पुलिस के लगातार दबाव और कार्रवाई के कारण कृष्ण खलीफा ने आत्मसमर्पण किया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपी का रिमांड लेने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में अंतर-जिला और अंतर-राज्यीय तस्करी के गहरे संबंधों का भी खुलासा हो सकता है। लड़कियों की खरीद-फरोख्त होती थी यह रैकेट कई वर्षों से सक्रिय था, जहां लड़कियों की खरीद-फरोख्त होती थी और उन्हें विभिन्न ठिकानों पर स्थानांतरित किया जाता था। पुलिस की कई छापेमारी में पहले भी इस रैकेट के नाम सामने आ चुके हैं, और अब मुख्य सरगना पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में नाबालिगों के शोषण और जबरन देह व्यापार के मुख्य आरोपी कृष्ण खलीफा उर्फ कासिम खलीफा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे इस सरगना को अब रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है, जिससे कई बड़े राज उजागर होने की संभावना है। यह मामला किशनगंज थाना कांड संख्या 430/2025 से संबंधित है। इसमें पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी और जबरन देह व्यापार सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कृष्ण खलीफा खगड़ा इलाके में एक बड़ा रैकेट चला रहा था आरोप है कि कृष्ण खलीफा खगड़ा इलाके में एक बड़ा रैकेट चला रहा था। इस रैकेट के माध्यम से बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, अररिया जैसे जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर, पंजीपारा, गुलावबाग आदि क्षेत्रों से नाबालिग लड़कियों को लाया जाता था। उन्हें बेरोजगारी और भ्रम का फायदा उठाकर जबरन देह व्यापार में धकेला जाता था। पुलिस के लगातार दबाव और कार्रवाई के कारण कृष्ण खलीफा ने आत्मसमर्पण किया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपी का रिमांड लेने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में अंतर-जिला और अंतर-राज्यीय तस्करी के गहरे संबंधों का भी खुलासा हो सकता है। लड़कियों की खरीद-फरोख्त होती थी यह रैकेट कई वर्षों से सक्रिय था, जहां लड़कियों की खरीद-फरोख्त होती थी और उन्हें विभिन्न ठिकानों पर स्थानांतरित किया जाता था। पुलिस की कई छापेमारी में पहले भी इस रैकेट के नाम सामने आ चुके हैं, और अब मुख्य सरगना पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *