कोडरमा में मिला गौवंश अवशेष; हुआ बवाल:चार घंटे मुख्य सड़क रखा जाम, पुलिस का समझाना हुआ बेकार, 24 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा

कोडरमा में मिला गौवंश अवशेष; हुआ बवाल:चार घंटे मुख्य सड़क रखा जाम, पुलिस का समझाना हुआ बेकार, 24 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद मेन मार्केट में गाय के बछड़े का अवशेष मिलने पर देर शाम हंगामा शुरू हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण बाजार क्षेत्र में जुट गए। धार्मिक भावनाएं आहत होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों ने शाम करीब सात बजे से परसाबाद बाजार से गुजरने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण घटना के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस समझाइश के बावजूद नहीं माने ग्रामीण सड़क जाम की सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह और परसाबाद पुलिस पिकेट प्रभारी प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और कानून हाथ में न लेने की अपील की, लेकिन ग्रामीण किसी भी कीमत पर जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि जब तक प्रशासन इस मामले का खुलासा नहीं करता और दोषियों को गिरफ्तार नहीं करता, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। देर रात तक ग्रामीण सड़क पर डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके। 24 घंटे में गिरफ्तारी का दिया भरोसा हालात की गंभीरता को देखते हुए देर रात जिले के पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह और मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत किया और भरोसा दिलाया कि इस मामले में दोषियों की पहचान कर अगले 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब चार घंटे से जारी सड़क जाम हटाया गया और यातायात बहाल हुआ। ग्रामीण अपने घर लौट गए, लेकिन चेतावनी दी कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर आंदोलन करेंगे। एहतियातन पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है। कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद मेन मार्केट में गाय के बछड़े का अवशेष मिलने पर देर शाम हंगामा शुरू हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण बाजार क्षेत्र में जुट गए। धार्मिक भावनाएं आहत होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों ने शाम करीब सात बजे से परसाबाद बाजार से गुजरने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण घटना के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस समझाइश के बावजूद नहीं माने ग्रामीण सड़क जाम की सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह और परसाबाद पुलिस पिकेट प्रभारी प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और कानून हाथ में न लेने की अपील की, लेकिन ग्रामीण किसी भी कीमत पर जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि जब तक प्रशासन इस मामले का खुलासा नहीं करता और दोषियों को गिरफ्तार नहीं करता, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। देर रात तक ग्रामीण सड़क पर डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके। 24 घंटे में गिरफ्तारी का दिया भरोसा हालात की गंभीरता को देखते हुए देर रात जिले के पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह और मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत किया और भरोसा दिलाया कि इस मामले में दोषियों की पहचान कर अगले 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब चार घंटे से जारी सड़क जाम हटाया गया और यातायात बहाल हुआ। ग्रामीण अपने घर लौट गए, लेकिन चेतावनी दी कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर आंदोलन करेंगे। एहतियातन पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *