इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन सहरसा में प्रशासन की सख्ती और व्यवस्थागत बेहतर इंतजाम दोनों की तस्वीर सामने आई। जहां सहरसा शहर के एक परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने से हड़कंप मच गया, वहीं सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में आदर्श परीक्षा केंद्रों पर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। सहरसा के आरएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली के दौरान एक युवक को फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। आरोपी दीपक कुमार अपने ममेरे भाई अंश आरव की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान के दौरान विक्षकों को संदेह हुआ, जिसके बाद यह फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि केंद्राधीक्षक के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके विपरीत, सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में परीक्षा का माहौल पूरी तरह सकारात्मक और तनावमुक्त रहा। यहां बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों में से दो को आदर्श केंद्र के रूप में विकसित किया गया था। इन केंद्रों के मुख्य द्वार पर गुब्बारों से सजावट की गई थी, फर्श पर मैट बिछाए गए थे और परीक्षार्थियों के लिए आरओ पेयजल की व्यवस्था थी, जिससे अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत मिली। कुल 713 परीक्षार्थियों में से 702 ने परीक्षा दी अनुमंडल में मंगलवार को प्रथम पाली में विज्ञान और द्वितीय पाली में कला संकाय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 713 परीक्षार्थियों में से 702 ने परीक्षा दी, जबकि 11 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए एसडीओ आलोक राय, डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर, इंस्पेक्टर शुजाउद्दीन, बीडीओ जयकिशन और थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया। प्रवेश से पहले सघन जांच, महिला पुलिस की तैनाती और धारा 144 का कड़ाई से पालन कराया गया। जिले भर में दूसरे दिन कुल 8919 परीक्षार्थियों में से 8768 उपस्थित रहे, जबकि 151 अनुपस्थित पाए गए। कदाचार के आरोप में एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया। केंद्राधीक्षकों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन सहरसा में प्रशासन की सख्ती और व्यवस्थागत बेहतर इंतजाम दोनों की तस्वीर सामने आई। जहां सहरसा शहर के एक परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने से हड़कंप मच गया, वहीं सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में आदर्श परीक्षा केंद्रों पर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। सहरसा के आरएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली के दौरान एक युवक को फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। आरोपी दीपक कुमार अपने ममेरे भाई अंश आरव की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान के दौरान विक्षकों को संदेह हुआ, जिसके बाद यह फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि केंद्राधीक्षक के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके विपरीत, सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में परीक्षा का माहौल पूरी तरह सकारात्मक और तनावमुक्त रहा। यहां बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों में से दो को आदर्श केंद्र के रूप में विकसित किया गया था। इन केंद्रों के मुख्य द्वार पर गुब्बारों से सजावट की गई थी, फर्श पर मैट बिछाए गए थे और परीक्षार्थियों के लिए आरओ पेयजल की व्यवस्था थी, जिससे अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत मिली। कुल 713 परीक्षार्थियों में से 702 ने परीक्षा दी अनुमंडल में मंगलवार को प्रथम पाली में विज्ञान और द्वितीय पाली में कला संकाय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 713 परीक्षार्थियों में से 702 ने परीक्षा दी, जबकि 11 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए एसडीओ आलोक राय, डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर, इंस्पेक्टर शुजाउद्दीन, बीडीओ जयकिशन और थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया। प्रवेश से पहले सघन जांच, महिला पुलिस की तैनाती और धारा 144 का कड़ाई से पालन कराया गया। जिले भर में दूसरे दिन कुल 8919 परीक्षार्थियों में से 8768 उपस्थित रहे, जबकि 151 अनुपस्थित पाए गए। कदाचार के आरोप में एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया। केंद्राधीक्षकों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।


