नालंदा में मां-2 मासूम बेटियों की संदिग्ध हालत में मौत:पिता बोले- बेटा नहीं होने पर ससुराल वाले धमकी देते थे, चार दिन से कमरे में बंद करके रखा था

नालंदा में मां-2 मासूम बेटियों की संदिग्ध हालत में मौत:पिता बोले- बेटा नहीं होने पर ससुराल वाले धमकी देते थे, चार दिन से कमरे में बंद करके रखा था

नालंदा में बेटे की चाहत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। रहुई थाना क्षेत्र के जगनंदनपुर गांव में मंगलवार को संदिग्ध हालत में पिंटू यादव की पत्नी कविता देवी(28) और उनकी दो मासूम बेटियों 5 साल की सपना और डेढ़ साल की गुंजन की मौत हो गई। पुलिस जहां इसे प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह और जहर खाने का मामला मान रही है, वहीं मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता रामनंदन यादव जब अस्पताल पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर सन्न रह गए। उन्होंने बताया कि कविता के बाल बुरी तरह खींचे हुए थे और हाथ की दो उंगलियां कटी हुई थी, जिन पर पट्टी बंधी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट या संघर्ष हुआ था। ससुराल वाले तीनों को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे। धमकी देते थे- तीनों को जहर देकर मार देंगे पिता ने रोते हुए बताया कि ससुराल वाले ‘बेटा’ न होने के कारण कविता को प्रताड़ित करते थे। उसे बार-बार धमकी दी जाती थी कि मां-बेटियों को जहर देकर मार देंगे। पिछले चार दिनों से तीनों का खाना-पानी बंद था। घर के राशन और बर्तनों वाले कमरे में ताला लगा दिया गया था। बेचारी किसी तरह खुद बनाकर खा रही थी, लेकिन उसे वह भी नसीब नहीं होने दिया जा रहा था। मंगलवार की सुबह जब मैं पटवन के लिए खेत जा रहा था तभी गांव के एक व्यक्ति से पता चला कि बेटी के साथ अनहोनी हो गया है। इसके बाद मैं भागा-भागा बिहार शरीफ के पहुंचा। अस्पताल में हमलोगों को देखकर ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। इसके बाद बेटी और दोनों बच्चों को गंभीर हालत में लेकर पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। शुक्रवार को बहन से आखिरी बार बात हुई थी मृतका के भाई पीयूष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आखिरी बार बात हुई थी। बहन ने बताया था कि उसके घर में ताला लगा दिया गया है। उसे अलग कर दिया गया है। अनाज तक नहीं दिया जा है। बच्चे की तबीयत खराब थी, जिसके कारण उसे ससुराल से लाने गया था। लेकिन उसने कहा कि वह मंगलवार को आएगी। जिसके बाद से बहन से कोई बातचीत नहीं हुई। बहनोई दूसरी शादी करने के चक्कर में था। 2015 में हुई थी शादी साल 2015 में बिहार थाना क्षेत्र के वासवान विगहा गांव की रहने वाली कविता की शादी रहुई थाना क्षेत्र के जगनंदनपुर गांव के रहने वाले पिंटू यादव से हुई थी। फिलहाल पिंटू हैदराबाद में है। आरोप है कि सास, ससुर, गोतनी और भैंसुर ने मिलकर जबरन मां और दोनो बेटियों को जहर दे दिया और उनकी हत्या कर दी। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर से मौत का सामने आया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मायके वालों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि जहर उन्होंने खुद खाया या उन्हें खिलाया गया। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। नालंदा में बेटे की चाहत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। रहुई थाना क्षेत्र के जगनंदनपुर गांव में मंगलवार को संदिग्ध हालत में पिंटू यादव की पत्नी कविता देवी(28) और उनकी दो मासूम बेटियों 5 साल की सपना और डेढ़ साल की गुंजन की मौत हो गई। पुलिस जहां इसे प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह और जहर खाने का मामला मान रही है, वहीं मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता रामनंदन यादव जब अस्पताल पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर सन्न रह गए। उन्होंने बताया कि कविता के बाल बुरी तरह खींचे हुए थे और हाथ की दो उंगलियां कटी हुई थी, जिन पर पट्टी बंधी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट या संघर्ष हुआ था। ससुराल वाले तीनों को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे। धमकी देते थे- तीनों को जहर देकर मार देंगे पिता ने रोते हुए बताया कि ससुराल वाले ‘बेटा’ न होने के कारण कविता को प्रताड़ित करते थे। उसे बार-बार धमकी दी जाती थी कि मां-बेटियों को जहर देकर मार देंगे। पिछले चार दिनों से तीनों का खाना-पानी बंद था। घर के राशन और बर्तनों वाले कमरे में ताला लगा दिया गया था। बेचारी किसी तरह खुद बनाकर खा रही थी, लेकिन उसे वह भी नसीब नहीं होने दिया जा रहा था। मंगलवार की सुबह जब मैं पटवन के लिए खेत जा रहा था तभी गांव के एक व्यक्ति से पता चला कि बेटी के साथ अनहोनी हो गया है। इसके बाद मैं भागा-भागा बिहार शरीफ के पहुंचा। अस्पताल में हमलोगों को देखकर ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। इसके बाद बेटी और दोनों बच्चों को गंभीर हालत में लेकर पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। शुक्रवार को बहन से आखिरी बार बात हुई थी मृतका के भाई पीयूष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आखिरी बार बात हुई थी। बहन ने बताया था कि उसके घर में ताला लगा दिया गया है। उसे अलग कर दिया गया है। अनाज तक नहीं दिया जा है। बच्चे की तबीयत खराब थी, जिसके कारण उसे ससुराल से लाने गया था। लेकिन उसने कहा कि वह मंगलवार को आएगी। जिसके बाद से बहन से कोई बातचीत नहीं हुई। बहनोई दूसरी शादी करने के चक्कर में था। 2015 में हुई थी शादी साल 2015 में बिहार थाना क्षेत्र के वासवान विगहा गांव की रहने वाली कविता की शादी रहुई थाना क्षेत्र के जगनंदनपुर गांव के रहने वाले पिंटू यादव से हुई थी। फिलहाल पिंटू हैदराबाद में है। आरोप है कि सास, ससुर, गोतनी और भैंसुर ने मिलकर जबरन मां और दोनो बेटियों को जहर दे दिया और उनकी हत्या कर दी। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर से मौत का सामने आया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मायके वालों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि जहर उन्होंने खुद खाया या उन्हें खिलाया गया। घटनास्थल को सील कर दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *