Holi Holiday : राजस्थान में होलिका दहन के दिन होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, असमंजस में छात्र, अभिभावक नाराज

Holi Holiday : राजस्थान में होलिका दहन के दिन होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, असमंजस में छात्र, अभिभावक नाराज

Holi Holiday : राजस्थान में होलिका दहन के दिन छात्र सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं देने जाएंगे। सीबीएसई की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर में 2 मार्च को भी परीक्षा रखी गई है। इससे राज्य के करीब 10 लाख से अधिक बच्चों के सामने संकट पैदा हो गया है। राज्य में होली और धुलंडी 2 और 3 मार्च मनाई जा रही है। जबकि केन्द्र सरकार की ओर से 3 और 4 मार्च की होली और धुलंडी की छुट्टी रखी गई है। इस आधार पर सीबीएसई ने 2 मार्च को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रखी है। अभिभावकों का तर्क है कि हजारों बच्चे शहरों मेंं पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में वे होली को घर नहीं जा पाएंगे।

जयपुर के बंशीधर पंचाग के निर्माता पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 2 मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम 5.56 से तीन मार्च शाम 5.08 बजे तक रहेगी। प्रदोषकाल में पूर्णिमा 2 मार्च को रहने के कारण होलिका दहन इसी दिन मध्य रात्रि बाद भद्रा पुच्छ काल में किया जाएगा। अगले दिन 3 मार्च को धुलंडी का पर्व मनाया जाएगा।

सिटी पैलेस में भी पर्व होलिका दहन 2 मार्च की मध्य रात्रि में संपन्न होगा। गोविंददेव जी मंदिर में भी 2 और 3 मार्च को पर्व रहेगा। वहीं कुछ राज्यों में मध्य रात्रि बाद होलिका दहन होने के कारण पर्व पर अगली तारीख घोषित कर रखी है।

होली पर परीक्षा का आयोजन न्यायोचित नहीं

होली जैसे सनातनी पर्व पर सीबीएसई की परीक्षा का आयोजन करना न्यायोचित नहीं है। सीबीएसई की ओर से 2 मार्च को परीक्षा करना विद्यार्थी व शिक्षकों के साथ सनातनी परंपरा के खिलाफ है।
विपिन प्रकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक

परीक्षा तारीख में बदलाव करना चाहिए

राजस्थान में 2 मार्च को होलिका दहन के लिए लोग घरों को जाते हैं। लेकिन बच्चों की परीक्षाएं होने के कारण लोग घर नहीं जा पाएंगे। सीबीएसई को 2 मार्च की परीक्षा तारीख में बदलाव करना चाहिए।
अभिषेक जैन, प्रवक्ता संयुक्त अभिभावक संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *