अजमेर से लापता मासूम भाई-बहन:अपहरण की सुचना पर पुलिस हुई अलर्ट, किशनगढ़ में मिले दोनों, परिजन को सुपुर्द किए

अजमेर से लापता मासूम भाई-बहन:अपहरण की सुचना पर पुलिस हुई अलर्ट, किशनगढ़ में मिले दोनों, परिजन को सुपुर्द किए

अजमेर के अलखनन्दा कॉलोनी से दो मासूम बच्चे, जो भाई बहन हैं मंगलवार रात को अज्ञात परिस्थितियों में खेलते हुए लापता हो गए। जिनके अपहरण होने की शंका जाहिर करते हुए परिजन ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को शिकायत दी। इधर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कन्ट्रोल रूम से सभी थाना पुलिस को सूचित कर दिया। जिस पर मदनगंज थाना पुलिस ने दोनों बच्चों की तलाश की तो वह नया बस स्टैण्ड किशनगढ़ पर खड़े हुए मिल गए। जिन्हें पुलिस दस्तयाब किया और परिजन को सुपुर्द किया। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार अलखनन्दा कॉलोनी वैशाली नगर निवासी के पुत्र (4) व पुत्री (7) दोपहर में घर के निकट खेल रहे थे, जो अचानक लापता हो गए। परिजन ने पहले तो सोचा कि बच्चे कुछ देर में आ जाएंगे। लेकिन जब नहीं आए तो उन्होंने आसपास के क्षेत्र में तलाश किया। जिनका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर परिजन ने उनके अपहरण होने की शिकायत क्रिश्चियनगंज व हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को दी। मामले में थाना क्षेत्र हरिभाऊ उपाध्याय नगर का होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी और सभी थानों पर बच्चों के अपहरण होने संबंधी जानकारी दी। जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई। पुलिस व परिजन ने सोशल मीडिया पर भी बच्चों के लापता होने के संबंध में मैसेज डाल दिए। जिससे रात को मदनगंज थाना पुलिस को मुखबिर से उक्त बच्चों को नया बस स्टैण्ड किशनगढ़ क्षेत्र में होने की सूचना मिल गई। मदनगंज थाना पुलिस ने बच्चों को मौके पर पहुंच कर दस्तयाब कर लिया। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को भी सूचना दी। जिस पर पुलिस टीम व बच्चे के पिता व मां लेने के लिए रात को मदनगंज थाने पहुंच गए। जहां बच्चों को सुरक्षित देख वह अपने खुशी के आंसू नहीं रोक पाए। पुलिस ने बच्चों को माता- पिता के सुपुर्द कर दिया। डरे-सहमे हैं बच्चे फिलहाल बच्चे भी डरे हुए थे। इसलिए उनसे पुलिस ने रात्रि को ज्यादा पूछताछ नहीं की है। पुलिस मामले में बच्चों के सामान्य होने पर अजमेर से किशनगढ़ जाने तक के संबंध पूछताछ करेगी। फिलहाल बच्चों को सुरक्षित देख सभी राहत की सांस ली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *