ग्वालियर में सरपंच हत्याकांड के गवाह पर हमला:गांव के बाहर गुटखा खरीदने गया था, 12 से ज्यादा हमलावरों ने घेरकर मारी गोली

ग्वालियर में सरपंच हत्याकांड के गवाह पर हमला:गांव के बाहर गुटखा खरीदने गया था, 12 से ज्यादा हमलावरों ने घेरकर मारी गोली

ग्वालियर के बन्हेरी गांव में पूर्व सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड के एक गवाह पर मंगलवार रात कातिलाना हमला किया गया। गवाह अजब सिंह गांव के बाहर गुटखा खरीदने गया था। लौटते समय एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। हमले के दौरान अजब सिंह भागने की कोशिश कर रहा था, तभी गोली उसके पेट और पीठ के बीच लगी। गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को ग्रामीणों की मदद से जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। रात करीब 12:30 बजे तक पुलिस घायल से पूछताछ का प्रयास कर रही थी, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया है। गौरतलब है कि आरोन थाना क्षेत्र स्थित बन्हेरी गांव पिछले कुछ सालों से खूनी रंजिश के कारण चर्चा में रहा है। कुछ साल पहले गांव के सरपंच विक्रम रावत की पड़ाव थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में करीब 12 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोपियों में तत्कालीन कमिश्नर भी शामिल आरोपियों में तत्कालीन ईपीएफओ कमिश्नर मुकेश रावत का नाम भी शामिल था। मुकेश रावत भी बन्हेरी गांव के निवासी हैं और मृतक सरपंच व उनके परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। सरपंच विक्रम रावत की हत्या के मामले में अजब सिंह एक महत्वपूर्ण गवाह है। सरपंच हत्याकांड के फरियादी रघुवीर ने बताया कि अजब सिंह गुटखा लेने गांव आया था और वापस बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में करीब एक दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी पीठ में गोली मार दी। हालांकि गोली लगने की स्थिति को लेकर पुलिस को कुछ शंका है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल घायल को पेट और पीठ के बीच गोली लगने के कारण ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *