एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी

क्राइम रिपोर्टर| मोतिहारी हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत जागापाकड़ गांव निवासी 20 हजार का इनामी बदमाश मिथुन राम पकड़ा गया। एसटीएफ की टीम ने उसे संग्रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि मिथुन के खिलाफ संग्रामपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट समेत विभिन्न थानों में आपराधिक मामला दर्ज है। संग्रामपुर में वर्ष 2022 में एक फाइनेंस कर्मी से हुई लूट मामले मे पूछताछ की गई, इसमें उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब हो कि 25 जनवरी 2022 को संग्रामपुर थाने के बरियरिया केड़वनिया चंवर के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के फिल्ड ऑफिसर श्याम किशोर कुमार से हथियार के बल पर 23 हजार कैश, मोबाइल के अलावा बाइक लूट ली थी। क्राइम रिपोर्टर| मोतिहारी हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत जागापाकड़ गांव निवासी 20 हजार का इनामी बदमाश मिथुन राम पकड़ा गया। एसटीएफ की टीम ने उसे संग्रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि मिथुन के खिलाफ संग्रामपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट समेत विभिन्न थानों में आपराधिक मामला दर्ज है। संग्रामपुर में वर्ष 2022 में एक फाइनेंस कर्मी से हुई लूट मामले मे पूछताछ की गई, इसमें उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब हो कि 25 जनवरी 2022 को संग्रामपुर थाने के बरियरिया केड़वनिया चंवर के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के फिल्ड ऑफिसर श्याम किशोर कुमार से हथियार के बल पर 23 हजार कैश, मोबाइल के अलावा बाइक लूट ली थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *