7 मिनट लेट हुई छात्रा; गेट नहीं खुला, परीक्षा छूटी

भास्कर न्यूज | बलरामपुर बिहार बोर्ड की समय की पाबंदी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के बीच पिसकर एक होनहार छात्रा का भविष्य दांव पर लग गया। मामला बलरामपुर के कन्या मध्य विद्यालय बारसोई बाजार सेंटर का है। इंटरमीडिएट परीक्षा की दूसरी पाली में मात्र 7 मिनट की देरी होने पर एक छात्रा को परीक्षा देने से रोक दिया गया। छात्रा गेट पर खड़े अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन नियमों का हवाला देकर लौटा दिया गया। 10 प्लस टू उच्च विद्यालय बी. बलरामपुर की छात्रा सुहागी खातुन का मंगलवार को पॉलिटिकल साइंस का पेपर था। एंट्री का समय 1:30 बजे तक निर्धारित था, लेकिन वह 1:37 बजे पहुंची। सुहागी ने बताया कि रास्ते में दो-दो रेलवे फाटक पड़ते हैं। इसी जाम में वह फंस गई। कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। भास्कर न्यूज | बलरामपुर बिहार बोर्ड की समय की पाबंदी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के बीच पिसकर एक होनहार छात्रा का भविष्य दांव पर लग गया। मामला बलरामपुर के कन्या मध्य विद्यालय बारसोई बाजार सेंटर का है। इंटरमीडिएट परीक्षा की दूसरी पाली में मात्र 7 मिनट की देरी होने पर एक छात्रा को परीक्षा देने से रोक दिया गया। छात्रा गेट पर खड़े अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन नियमों का हवाला देकर लौटा दिया गया। 10 प्लस टू उच्च विद्यालय बी. बलरामपुर की छात्रा सुहागी खातुन का मंगलवार को पॉलिटिकल साइंस का पेपर था। एंट्री का समय 1:30 बजे तक निर्धारित था, लेकिन वह 1:37 बजे पहुंची। सुहागी ने बताया कि रास्ते में दो-दो रेलवे फाटक पड़ते हैं। इसी जाम में वह फंस गई। कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *