शेखपुरा| चांद दिखने के अनुसार शब-ए-बरात पर्व की तिथि में हुए परिवर्तन के मद्देनज़र शेखपुरा न्यायपालिका के अंतर्गत संचालित सिविल न्यायालयों के अवकाश में संशोधन किया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शेखपुरा द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार अब शब-ए-बरात पर्व के अवसर पर सिविल कोर्ट का अवकाश 05 फरवरी के स्थान पर 04 फरवरी को घोषित किया गया है। इस संबंध में बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आवेदन में स्पष्ट किया गया था कि चाँद दिखने के कारण शब-ए-बरात पर्व 04 फरवरी को मनाया जाएगा, जिसके आलोक में न्यायालय के अवकाश में संशोधन आवश्यक हो गया था। संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने बताया कि जारी आदेश के 04 फरवरी को पूर्व से सूचीबद्ध सभी वादों, मुकदमों एवं मामलों की सुनवाई अब 05 फरवरी को की जाएगी। उन्होंने बताया कि घोषित अवकाश के बावजूद रिमांड कार्य एवं अन्य अत्यावश्यक न्यायिक कार्य विधि अनुसार पूर्ववत संचालित होते रहेंगे। इस संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को सूचित कर दी गई है। शेखपुरा| चांद दिखने के अनुसार शब-ए-बरात पर्व की तिथि में हुए परिवर्तन के मद्देनज़र शेखपुरा न्यायपालिका के अंतर्गत संचालित सिविल न्यायालयों के अवकाश में संशोधन किया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शेखपुरा द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार अब शब-ए-बरात पर्व के अवसर पर सिविल कोर्ट का अवकाश 05 फरवरी के स्थान पर 04 फरवरी को घोषित किया गया है। इस संबंध में बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आवेदन में स्पष्ट किया गया था कि चाँद दिखने के कारण शब-ए-बरात पर्व 04 फरवरी को मनाया जाएगा, जिसके आलोक में न्यायालय के अवकाश में संशोधन आवश्यक हो गया था। संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने बताया कि जारी आदेश के 04 फरवरी को पूर्व से सूचीबद्ध सभी वादों, मुकदमों एवं मामलों की सुनवाई अब 05 फरवरी को की जाएगी। उन्होंने बताया कि घोषित अवकाश के बावजूद रिमांड कार्य एवं अन्य अत्यावश्यक न्यायिक कार्य विधि अनुसार पूर्ववत संचालित होते रहेंगे। इस संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को सूचित कर दी गई है।


