बीकानेर| बजरंग नगर की महानंद बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन मंगलवार को करणी माता मन्दिर श्रीरामसर में हुआ। सम्मेलन में सरजूदास महाराज व श्यामसुंदर दास महाराज, बीकानेर महानगर कुटुंब प्रबोधन संयोजक कृष्णकांत पारीक, मनोचिकित्सक डॉ. कन्हैया कच्छावा मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता व सरस्वती माता के दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में बच्चियों ने कंठस्थ गीता श्लोक सुनाये और छोटे बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सरजूदास महाराज ने सनातन धर्म के बारे में जानकारी दी। श्यामसुंदर महाराज ने सभी माताओं बहनों को कहा बच्चों को राम कृष्ण बनाओ ऐसे संस्कार दो बच्चों को मोबाइल से दूर रखो साथ में गीता ज्ञान से सभी को भाव विभोर कर दिया। डॉ.कन्हैया कच्छावा ने नशे से दुर रहने की सलाह दी। कृष्ण कान्त ने संघ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में महानंद बस्ती के पालक सुनिल जागा संजय सिंह ने बताया कि सम्मेलन में वैद व्यास और मास्टर नानू ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को धर्ममय बना दिया।


