खेरली में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 34 सिलेंडर जब्त

खेरली में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 34 सिलेंडर जब्त

खेरली. कस्बे में मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। एक ही स्थान से 34 सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि इस तरह के धंधे से जुड़े कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए।

प्रवर्तन निरीक्षक विजयपाल यादव ने बताया कि जिला रसद अधिकारी और उपखंड अधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने पिक्चर हॉल चौराहे से सौंखर जाने वाले मार्ग पर, इमली के कुएं के पास स्थित एक दुकान की जांच की। इस दौरान दुकान में विभिन्न गैस कंपनियों के लगभग 34 भरे और खाली सिलेंडर पाए गए। संबंधित दुकानदार ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया। इस पर सभी सिलेंडरों को जब्त कर संबंधित एजेंसी के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में 6 (ए) का प्रकरण दर्ज कर जिला कलक्टर के समक्ष आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। प्रवर्तन निरीक्षक ने कहा कि टीम ने अन्य संभावित स्थानों की भी जांच की, लेकिन वहां दुकानें बंद पाई गईं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले कस्बे के इंदौर रोड पर एक गजक बनाने के कारखाने में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की घटना हुई थी। उस समय अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू सिलेंडरों के कॉमर्शियल उपयोग की जानकारी जिला रसद अधिकारी को दी गई थी, जिन्होंने तत्परता से कार्रवाई का आश्वासन दिया था।कार्रवाई जारी रहेगी

घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल उपयोग कानूनन निषिद्ध है और ऐसे मामलों में निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।विनोद कुमार जुनेजा, जिला रसद अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *