खेत बटाई विवाद में सगे भाई ने की हत्या:रामपुर में हरमीत को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

खेत बटाई विवाद में सगे भाई ने की हत्या:रामपुर में हरमीत को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

रामपुर के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में खेत बटाई के खर्चे को लेकर हुए विवाद में एक सगे भाई ने अपने भाई हरमीत की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। यह घटना करीब एक सप्ताह पहले हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने नगर कोतवाली परिसर में मीडिया को बताया कि मृतक हरमीत की हत्या उसके ही सगे भाई ने की थी। दोनों भाइयों के बीच खेत बटाई के खर्चे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनप्रीत ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से हरमीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कोतवाली बिलासपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी मनप्रीत को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *