गांव के युवक ने की थी महिला की हत्या:शराब के नशे में हुआ था विवाद, सिर में पत्थर मारा फिर गला दबा दिया

गांव के युवक ने की थी महिला की हत्या:शराब के नशे में हुआ था विवाद, सिर में पत्थर मारा फिर गला दबा दिया

आगरा के रोहता में बंद मकान में महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गांव के एक युवक ने विवाद के बाद महिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को घर में ही छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगरा के रोहता गांव में सोमवार सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की हत्या कर शव को एक मकान की सीढ़ियों के पास फेंका गया था। मंगलवार सुबह ग्रामीण जब टहलने जा रहे थे उन्होंने एक मकान की सीढ़ियों से खून बहते देखा।
मृतका की पहचान पड़ोस में रहने वाली लगभग 36 वर्षीय पूनम के रूप में हुई थी। पूनम अपनी मां विमला देवी के साथ रहती थी और जूते की हील बनाने का काम करती थी। पूनम की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां रविवार रात लगभग 9 बजे से घर से गई थी। रात को घर नहीं लौटी थी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया- पुलिस ने हत्या रोपी राकेश निवासी रोहता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पूनम के साथ संबंध थे। रविवार को उसने ही पूनम को मिलने के लिए बुलाया था। शराब के नशे में उसका पूनम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में ही उसने पूनम के सिर में पत्थर से प्रहार कर दिया। इसके बाद उसका गला दबा दिया और वहां से भाग गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने और गला दबाने की पुष्टि हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *