शेखपुरा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित इंटरमीडिएट की वार्षिक लिखित परीक्षा का दूसरा दिन मंगलवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिले के शेखपुरा और बरबीघा नगर क्षेत्र के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दूसरे दिन कुल 6809 परीक्षार्थियों में से 6735 उपस्थित रहे। प्रथम पाली में गणित की परीक्षा में 4693 में से 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 4655 शामिल हुए। द्वितीय पाली में मनोविज्ञान की परीक्षा में 2116 में से 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 2080 शामिल हुए। किसी परीक्षार्थी को नहीं पकड़ा गया
किसी भी केंद्र से नकल करने या दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में किसी परीक्षार्थी को नहीं पकड़ा गया। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं थी। लोगों को इकट्ठा होने से रोका जा सके
परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई थी, जिससे लोगों को इकट्ठा होने से रोका जा सके। परीक्षा की निगरानी के लिए स्थाई दंडाधिकारियों के साथ-साथ उड़न दस्ता भी दोनों पालियों में लगातार सक्रिय रहा। जिलास्तरीय अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इंटरमीडिएट की अगली परीक्षा अब गुरुवार को आयोजित की जाएगी। बुधवार को शब-ए-बारात के कारण परीक्षा का कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है। शेखपुरा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित इंटरमीडिएट की वार्षिक लिखित परीक्षा का दूसरा दिन मंगलवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिले के शेखपुरा और बरबीघा नगर क्षेत्र के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दूसरे दिन कुल 6809 परीक्षार्थियों में से 6735 उपस्थित रहे। प्रथम पाली में गणित की परीक्षा में 4693 में से 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 4655 शामिल हुए। द्वितीय पाली में मनोविज्ञान की परीक्षा में 2116 में से 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 2080 शामिल हुए। किसी परीक्षार्थी को नहीं पकड़ा गया
किसी भी केंद्र से नकल करने या दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में किसी परीक्षार्थी को नहीं पकड़ा गया। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं थी। लोगों को इकट्ठा होने से रोका जा सके
परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई थी, जिससे लोगों को इकट्ठा होने से रोका जा सके। परीक्षा की निगरानी के लिए स्थाई दंडाधिकारियों के साथ-साथ उड़न दस्ता भी दोनों पालियों में लगातार सक्रिय रहा। जिलास्तरीय अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इंटरमीडिएट की अगली परीक्षा अब गुरुवार को आयोजित की जाएगी। बुधवार को शब-ए-बारात के कारण परीक्षा का कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है।


