भाजपा ने बजट को बताया विकसित राज्य की रूपरेखा:नेता बोले- समाज के हर वर्ग को केंद्र में रखा, जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई

भाजपा ने बजट को बताया विकसित राज्य की रूपरेखा:नेता बोले- समाज के हर वर्ग को केंद्र में रखा, जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई

बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश होते ही आम जनता और राजनीतिक दलों में इसकी चर्चा शुरू हो गई। वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव की ओर से प्रस्तुत बजट को भाजपा नेताओं ने राज्य के समग्र विकास की मजबूत नींव बताते हुए खुले तौर पर समर्थन दिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह बजट महज आय–व्यय का ब्योरा नहीं, बल्कि आने वाले सालों में बिहार को विकसित राज्य बनाने की रूपरेखा है। समाज के हर वर्ग को केंद्र में रखा भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इसमें समाज के हर वर्ग को केंद्र में रखा गया है। किसान, मजदूर, युवा, महिला, छात्र, व्यापारी और वंचित तबकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और बुनियादी ढांचे पर संतुलित निवेश यह संकेत देता है कि सरकार विकास को लेकर गंभीर है। उन्होंने खासतौर पर शिक्षा और युवाओं के लिए किए गए प्रावधानों को आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में अहम कदम बताया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूती देता है। उनके अनुसार आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पर भी सरकार की नजर है। बजट में गांव, गरीब और युवाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिससे विकास का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा। राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देंगे भाजपा नेताओं ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि क्षेत्र में किए गए प्रावधान राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देंगे। रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं युवाओं के लिए नए अवसर खोलेंगी। महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों को भी संतुलित और दूरदर्शी बताया गया। गयाजी की पावन धरती से भाजपा नेताओं का कहना है कि एनडीए सरकार का यह बजट बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा। बजट का स्वागत करने वालों में संतोष ठाकुर, राजू मिश्रा, संतोष कुमार, डॉ. अशोक, सुनील मिश्रा, मंटू कुमार और बबलू गुप्ता सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। नेताओं का दावा है कि 2026–27 का बजट बिहार के भविष्य को मजबूत आधार देने वाला दस्तावेज है। बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश होते ही आम जनता और राजनीतिक दलों में इसकी चर्चा शुरू हो गई। वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव की ओर से प्रस्तुत बजट को भाजपा नेताओं ने राज्य के समग्र विकास की मजबूत नींव बताते हुए खुले तौर पर समर्थन दिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह बजट महज आय–व्यय का ब्योरा नहीं, बल्कि आने वाले सालों में बिहार को विकसित राज्य बनाने की रूपरेखा है। समाज के हर वर्ग को केंद्र में रखा भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इसमें समाज के हर वर्ग को केंद्र में रखा गया है। किसान, मजदूर, युवा, महिला, छात्र, व्यापारी और वंचित तबकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और बुनियादी ढांचे पर संतुलित निवेश यह संकेत देता है कि सरकार विकास को लेकर गंभीर है। उन्होंने खासतौर पर शिक्षा और युवाओं के लिए किए गए प्रावधानों को आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में अहम कदम बताया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूती देता है। उनके अनुसार आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पर भी सरकार की नजर है। बजट में गांव, गरीब और युवाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिससे विकास का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा। राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देंगे भाजपा नेताओं ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि क्षेत्र में किए गए प्रावधान राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देंगे। रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं युवाओं के लिए नए अवसर खोलेंगी। महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों को भी संतुलित और दूरदर्शी बताया गया। गयाजी की पावन धरती से भाजपा नेताओं का कहना है कि एनडीए सरकार का यह बजट बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा। बजट का स्वागत करने वालों में संतोष ठाकुर, राजू मिश्रा, संतोष कुमार, डॉ. अशोक, सुनील मिश्रा, मंटू कुमार और बबलू गुप्ता सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। नेताओं का दावा है कि 2026–27 का बजट बिहार के भविष्य को मजबूत आधार देने वाला दस्तावेज है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *