BHU में छात्रों का विरोध:प्राक्टोरियल बोर्ड पर गलत कार्रवाई का आरोप,सड़क बंद कर पकड़े गए युवक को छोड़ने की उठाई मांग

BHU में छात्रों का विरोध:प्राक्टोरियल बोर्ड पर गलत कार्रवाई का आरोप,सड़क बंद कर पकड़े गए युवक को छोड़ने की उठाई मांग

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बिरला-ए छात्रावास के छात्रों ने प्राक्टोरियल बोर्ड के खिलाफ मौन विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने छात्रावास के रौशन मिश्रा की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए नाराजगी जताई और विश्वविद्यालय प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। सड़क बंद पर बैठे धरने पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा – प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम करीब 50 से 60 की संख्या में बिरला-ए छात्रावास पहुंची थी। बिना किसी स्पष्ट कारण और जांच के रौशन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया, जिससे छात्रों में आक्रोश है। छात्रों का आरोप है कि प्राक्टोरियल बोर्ड ने मामले में छात्रों की बात सुने बिना ही कठोर कदम उठाया। गिरफ्तार युवक को छोड़े प्रशासन विरोध स्वरूप बिरला-ए छात्रावास के छात्रों ने मार्ग बंद कर शांतिपूर्ण और मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने किसी भी तरह की नारेबाजी नहीं की, लेकिन हाथों में विरोध से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां लेकर अपना असंतोष जताया। छात्रों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और रौशन मिश्रा को न्याय मिले।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *