नवादा में पूर्व विधायक कृष्णा प्रसाद की 32वीं पुण्यतिथि:सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, ब्लड डोनेशन और मेडिकल कैंप आयोजित

नवादा में पूर्व विधायक कृष्णा प्रसाद की 32वीं पुण्यतिथि:सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, ब्लड डोनेशन और मेडिकल कैंप आयोजित

नवादा में पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद की 32वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर बड़े पैमाने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें श्रद्धांजलि सभा, माल्यार्पण, चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, सामूहिक भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। मुख्य कार्यक्रम सदर विधायक विभा देवी के कार्यालय परिसर स्थित एक विशाल मंच से संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित थे। सभी ने ‘कृष्णा प्रसाद अमर रहे’ के नारे लगाए और जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उनके पुत्र एमएलसी अशोक कुमार, धर्मपत्नी प्रमिला देवी और विधायक विभा देवी सहित राजबल्लभ परिवार के सदस्यों ने पूजा-पाठ कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा, कांग्रेस, जदयू, राजद, सीपीआई, सीपीएम, माले सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंचीय समारोह की अध्यक्षता पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने की, जबकि संचालन एमएलसी अशोक कुमार ने किया। एमएलसी अशोक कुमार ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया पुण्यतिथि समारोह के दौरान एमएलसी अशोक कुमार ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में रक्तदाताओं ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। चिकित्सा शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, मूत्र रोग और चर्म रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की सुविधा प्रदान की गई। जिले के प्रमुख जनरल फिजिशियन डॉ. रविश कुमार, जनरल सर्जन डॉ. पुष्कर चंद्र, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद भूषण, डेंटल सर्जन डॉ. नीरज कुमार, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजेश कुमार ने निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की और रोगियों के बीच दवाइयां वितरित कीं। पूरे दिन सामूहिक भंडारे का आयोजन चलता रहा जिले के प्रमुख जेनरल फिजीषियन डॉ रविश कुमार, जेनरल सर्जन डॉ पुष्कर चन्द्र, हड्डी एवं नस रोग विषेषज्ञ डॉ. आनन्द भूषण, डेन्टल सर्जन डॉ नीरज कुमार, नाक कान गला रोग विषेषज्ञ डॉ. आषुतोष कुमार, नेत्र रोग विषेषज्ञ डॉ. गिरिजेश कुमार ने निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की और रोगियों के बीच दवाईयां वितरित की। इसके साथ ही पूरे दिन सामूहिक भंडारे का आयोजन चलता रहा । दूसरी ओर लोक गायक छोटू छलिया का सांस्कृतिक आयोजन चलता रहा जिसमें निर्गुण गायन की प्रधानता रही। नवादा में पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद की 32वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर बड़े पैमाने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें श्रद्धांजलि सभा, माल्यार्पण, चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, सामूहिक भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। मुख्य कार्यक्रम सदर विधायक विभा देवी के कार्यालय परिसर स्थित एक विशाल मंच से संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित थे। सभी ने ‘कृष्णा प्रसाद अमर रहे’ के नारे लगाए और जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उनके पुत्र एमएलसी अशोक कुमार, धर्मपत्नी प्रमिला देवी और विधायक विभा देवी सहित राजबल्लभ परिवार के सदस्यों ने पूजा-पाठ कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा, कांग्रेस, जदयू, राजद, सीपीआई, सीपीएम, माले सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंचीय समारोह की अध्यक्षता पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने की, जबकि संचालन एमएलसी अशोक कुमार ने किया। एमएलसी अशोक कुमार ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया पुण्यतिथि समारोह के दौरान एमएलसी अशोक कुमार ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में रक्तदाताओं ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। चिकित्सा शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, मूत्र रोग और चर्म रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की सुविधा प्रदान की गई। जिले के प्रमुख जनरल फिजिशियन डॉ. रविश कुमार, जनरल सर्जन डॉ. पुष्कर चंद्र, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद भूषण, डेंटल सर्जन डॉ. नीरज कुमार, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजेश कुमार ने निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की और रोगियों के बीच दवाइयां वितरित कीं। पूरे दिन सामूहिक भंडारे का आयोजन चलता रहा जिले के प्रमुख जेनरल फिजीषियन डॉ रविश कुमार, जेनरल सर्जन डॉ पुष्कर चन्द्र, हड्डी एवं नस रोग विषेषज्ञ डॉ. आनन्द भूषण, डेन्टल सर्जन डॉ नीरज कुमार, नाक कान गला रोग विषेषज्ञ डॉ. आषुतोष कुमार, नेत्र रोग विषेषज्ञ डॉ. गिरिजेश कुमार ने निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की और रोगियों के बीच दवाईयां वितरित की। इसके साथ ही पूरे दिन सामूहिक भंडारे का आयोजन चलता रहा । दूसरी ओर लोक गायक छोटू छलिया का सांस्कृतिक आयोजन चलता रहा जिसमें निर्गुण गायन की प्रधानता रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *