नालंदा में आंठवी के छात्रा की मौत:10 साल से रिश्तेदार के घर में रहती थी, मौसा बोले- स्कूल में ही कुछ हुआ

नालंदा में स्कूली छात्रा की आज मौत हो गई है। ये मौसा के घर पर रह कर पढ़ती थी। मौसा का कहना है कि बच्ची स्कूल जाने से पहले ठीक थी। स्कूल से उन्हें फोन आया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब वो अस्पताल पहुंचे, तो उसकी मौत हो चुकी थी। स्कूल वाले ही बताएंगे कि उसे क्या हुआ है। मौसा ने आगे कहा कि स्कूल के गार्ड ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया है। हेड मास्टर आए भी नहीं थे। स्कूल में ही उसके साथ कुछ हुआ है। मामला पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र के टीएमवीएम स्कूल का है। मृतका की पहचान गया के सरबहदा डीह गांव की रहने वाले मुन्ना कुमार की बेटी कीर्ति कुमारी (14) के रूप में की गई है। कृति अपने मौसा, जो राजगीर थाना क्षेत्र के बड़ाकर गांव के रहने वाले यदुनंदन प्रसाद हैं। उनके घर में 10 साल से रहकर पढ़ाई कर रही थी। यदुनंदन प्रसाद ने बताया कि सुबह कृति पूजा पाठ करने के बाद स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल की बस पर वह सवार होकर स्कूल पहुंची और स्कूल जाने के करीब 2 घंटे बाद उन्हें फोन आया की कृति की तबीयत खराब है। उन्होंने स्कूल प्रशासन से रिक्वेस्ट किया कि जो पैसा लगेगा वो पे करेंगे। उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज ैबुलाया गया। इसके बाद जब वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो कीर्ति की मौत हो चुकी थी। पिता मुंबई में रहते हैं यदुनंदन प्रसाद ने बताया कि कृति बिल्कुल स्वस्थ थी। अचानक से यह घटना कैसे हुई उन्हें भी पता नहीं चल पा रहा है। कृति 8वीं क्लास की छात्रा थी। कृति के पिता मुंबई में परिवार के साथ रहते हैं और निजी कम्पनी में काम करते हैं। घटना की सूचना पर पावापुरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। पावापुरी ओपी के प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि एफएसल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया था। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि छात्रा बस में भी उल्टी करते हुए आ रही थी। अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। नालंदा में स्कूली छात्रा की आज मौत हो गई है। ये मौसा के घर पर रह कर पढ़ती थी। मौसा का कहना है कि बच्ची स्कूल जाने से पहले ठीक थी। स्कूल से उन्हें फोन आया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब वो अस्पताल पहुंचे, तो उसकी मौत हो चुकी थी। स्कूल वाले ही बताएंगे कि उसे क्या हुआ है। मौसा ने आगे कहा कि स्कूल के गार्ड ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया है। हेड मास्टर आए भी नहीं थे। स्कूल में ही उसके साथ कुछ हुआ है। मामला पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र के टीएमवीएम स्कूल का है। मृतका की पहचान गया के सरबहदा डीह गांव की रहने वाले मुन्ना कुमार की बेटी कीर्ति कुमारी (14) के रूप में की गई है। कृति अपने मौसा, जो राजगीर थाना क्षेत्र के बड़ाकर गांव के रहने वाले यदुनंदन प्रसाद हैं। उनके घर में 10 साल से रहकर पढ़ाई कर रही थी। यदुनंदन प्रसाद ने बताया कि सुबह कृति पूजा पाठ करने के बाद स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल की बस पर वह सवार होकर स्कूल पहुंची और स्कूल जाने के करीब 2 घंटे बाद उन्हें फोन आया की कृति की तबीयत खराब है। उन्होंने स्कूल प्रशासन से रिक्वेस्ट किया कि जो पैसा लगेगा वो पे करेंगे। उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज ैबुलाया गया। इसके बाद जब वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो कीर्ति की मौत हो चुकी थी। पिता मुंबई में रहते हैं यदुनंदन प्रसाद ने बताया कि कृति बिल्कुल स्वस्थ थी। अचानक से यह घटना कैसे हुई उन्हें भी पता नहीं चल पा रहा है। कृति 8वीं क्लास की छात्रा थी। कृति के पिता मुंबई में परिवार के साथ रहते हैं और निजी कम्पनी में काम करते हैं। घटना की सूचना पर पावापुरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। पावापुरी ओपी के प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि एफएसल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया था। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि छात्रा बस में भी उल्टी करते हुए आ रही थी। अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *