शेखपुरा में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित श्री कृष्ण सभागार में स्थापित जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के पंजीकरण और भूमि संबंधी मामलों के निपटारे की प्रगति का जायजा लिया। जिला प्रशासन आम नागरिकों के जीवन को सरल और सुगम बनाने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम कर रहा है। नियंत्रण कक्ष से किसान पंजीकरण कार्य की हर घंटे समीक्षा की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। जिले में अब तक 27,870 किसानों का पंजीकरण हो चुका है, जिसमें मंगलवार को 791 नए पंजीकरण शामिल हैं। शत-प्रतिशत योग्य किसानों के पंजीकरण को सुनिश्चित करने के लिए डीएम स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बरबीघा प्रखंड के केवटी और कुठौत पंचायत में किसानों के पंजीकरण की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया और उपस्थित कृषकों से बातचीत की। महत्वपूर्ण कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा किसान पंजीकरण के अतिरिक्त, नियंत्रण कक्ष में लगान और दाखिल-खारिज जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। डेटा और लंबित आवेदनों की रियल-टाइम निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यों में अनावश्यक देरी न हो। जिला प्रशासन तकनीक और निरंतर निगरानी के माध्यम से जन-सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। सभी लंबित मामलों को समय-सीमा के भीतर निपटाने का आदेश निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आम लोगों को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसे सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने तकनीकी खामियों को तुरंत दूर करने और सभी लंबित मामलों को समय-सीमा के भीतर निपटाने का आदेश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मृत्युंजय कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। शेखपुरा में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित श्री कृष्ण सभागार में स्थापित जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के पंजीकरण और भूमि संबंधी मामलों के निपटारे की प्रगति का जायजा लिया। जिला प्रशासन आम नागरिकों के जीवन को सरल और सुगम बनाने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम कर रहा है। नियंत्रण कक्ष से किसान पंजीकरण कार्य की हर घंटे समीक्षा की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। जिले में अब तक 27,870 किसानों का पंजीकरण हो चुका है, जिसमें मंगलवार को 791 नए पंजीकरण शामिल हैं। शत-प्रतिशत योग्य किसानों के पंजीकरण को सुनिश्चित करने के लिए डीएम स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बरबीघा प्रखंड के केवटी और कुठौत पंचायत में किसानों के पंजीकरण की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया और उपस्थित कृषकों से बातचीत की। महत्वपूर्ण कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा किसान पंजीकरण के अतिरिक्त, नियंत्रण कक्ष में लगान और दाखिल-खारिज जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। डेटा और लंबित आवेदनों की रियल-टाइम निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यों में अनावश्यक देरी न हो। जिला प्रशासन तकनीक और निरंतर निगरानी के माध्यम से जन-सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। सभी लंबित मामलों को समय-सीमा के भीतर निपटाने का आदेश निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आम लोगों को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसे सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने तकनीकी खामियों को तुरंत दूर करने और सभी लंबित मामलों को समय-सीमा के भीतर निपटाने का आदेश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मृत्युंजय कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


