सलमान खान के ऑफिस पहुंचीं 90 के दशक की खूबसूरत हसीना, 55 की अभिनेत्री संग पर्दे पर रोमांस करेंगे भाईजान?

सलमान खान के ऑफिस पहुंचीं 90 के दशक की खूबसूरत हसीना, 55 की अभिनेत्री संग पर्दे पर रोमांस करेंगे भाईजान?

Manisha Koirala Salman Khan Working Together?: 3 फरवरी सुबह मुंबई में उस वक्त बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई, जब अभिनेत्री मनीषा कोइराला को सलमान खान प्रोडक्शन्स के ऑफिस के बाहर देखा गया। सादे कपड़ों, बिना किसी तामझाम के नजर आईं मनीषा ने पैपराजी को देखकर स्माइल भी किया। इसके बाद से ही उनके और सलमान खान के एक साथ फिर से काम करने की अटकलें तेज हो गई हैं। सवाल एक ही है- क्या 90 के दशक की पसंदीदा जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाली है?

पहले भी दो फिल्मों में दिख चुकी है जोड़ी (Manisha Koirala Salman Khan Working Together?)

ये बात अक्सर भूल जाती है कि सलमान खान और मनीषा कोइराला ने एक नहीं बल्कि दो फिल्मों में साथ काम किया है। पहली फिल्म थी ‘संगदिल सनम’, जिसमें दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने सराहा था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं बन पाई, लेकिन इसने दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की झलक जरूर दिखाई।

‘खामोशी: द म्यूजिकल’ में यादगार मौजूदगी

इसके अलावा सलमान और मनीषा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ में भी साथ नजर आए थे। भले ही इस फिल्म में मुख्य फोकस नाना पाटेकर और मनीषा के किरदार पर था, लेकिन सलमान खान का सपोर्टिंग रोल दर्शकों को आज भी याद है। ‘खामोशी’ को आज एक क्लासिक फिल्म माना जाता है और इस फिल्म ने मनीषा कोइराला को गंभीर अदाकारी के शिखर पर पहुंचाया। सलमान की सादगी और भावनात्मक अभिनय ने भी फिल्म में खास असर छोड़ा था।

एक बार फिर साथ नजर आएंगे मनीषा और सलमान?

इस मुलाकात के पीछे का असली कारण तो पता नहीं चल पाया है लेकिन दोनों के फिर से साथ में काम करने के कयास जरूर लगाए जा रहे हैं। मनीषा का सलमान के ऑफिस पहुंचना पूरी तरह लो-प्रोफाइल रहा। न मीडिया से बातचीत, न किसी तरह का बयान। लेकिन इंडस्ट्री में यह माना जाता है कि ऐसे दौरे आमतौर पर स्क्रिप्ट डिस्कशन या किसी अहम प्रोजेक्ट से जुड़े होते हैं। सलमान खान प्रोडक्शन्स इन दिनों अलग-अलग जॉनर और मजबूत किरदारों पर आधारित कहानियों पर काम कर रहा है।

मनीषा कोइराला का वर्कफ्रंट

मनीषा कोइराला के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ सीरीज हीरामंडी में काम किया था। इस सीरीज में उनके किरदार को काफी सराहा गया था। वहीं सलमान खान फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले हैं। सलमान के ऑफिस के बाहर मनीषा का ये वीडियो ‘ताहिर जासूस’ समेत कई पैपराजी पेज पर शेयर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *