युवराज की मौत के बाद प्राधिकरण अब सेक्टर-150 में सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। ये कैमरे इंटीग्रेटड सिक्यूरिटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईएसटीएमएस) के तहत लगाने जा रहा है। कैमरा ब्लैक स्पाट के अलावा सेक्टर-150 की मुख्य सड़क और सोसाइटी के बाहर रोड पर लगाए जाएंगे। जिनकी लाइव निगरानी सेक्टर-94 कमांड कंट्रोल रूम से की जाएगी। लगाए जा चुके क्रेश बैरियर प्राधिकरण ने हाल ही में 65 ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया था। जिसमें 15 स्पॉट पर खुद और 50 पर डेवलपर काम करवा रहा है। सेक्टर-150 में घटना स्थल और उसके आसपास क्रैश बैरियर लगाए जा चुके है। अब इसे और सुरक्षित बनाते हुए हाइ रेज्यूल्यूशन कैमरे लगाए जाएंगे। कंपनी सर्वे कर रही है कि यहां कितने कैमरे लगाए जाए। इसकी लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। 10 हजार लोगों को होगा फायदा इसके अलावा अन्य स्थानों पर जहां भी ब्लैक स्पॉट है वहां कैमरे लगाए जाएंगे। बता दे सेक्टर-150 में एक ब्लैक स्पॉट की वजह से युवराज की कार करीब 70 फीट गहरे गढ्ढे में गिर गई थी। जिसमें उसकी डूबने से मौत हो गई थी। यहां करीब 12 सोसाइटी और 10 हजार से ज्यादा लोग रह रहे है। ऐसे में सड़क पर कैमरे लगने से यहां प्रत्येक मूवमेंट पर नजर रखी जा सकेगी।


