बहराइच में डंपर ने महिला को रौंदा:हादसे में मौके पर मौत, पुलिस ने वाहन जब्त किया

बहराइच में डंपर ने महिला को रौंदा:हादसे में मौके पर मौत, पुलिस ने वाहन जब्त किया

बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक डंपर ने सड़क किनारे दुकान लगाए एक महिला को रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक महिला की पहचान इमरती देवी के रूप में हुई है, जो मोतीपुर थाना क्षेत्र के परवानी गौढ़ी चौराहे पर सड़क किनारे मसाला और पानी बेचने का काम करती थीं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे लखीमपुर की ओर से गिट्टी लेकर आ रहा एक अनियंत्रित डंपर इमरती देवी की दुकान की ओर मुड़ गया और उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ग्रामीण गंभीर रूप से घायल इमरती देवी को इलाज के लिए मिहिपुरवा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *