मोगा में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया युवक:बिजली लगने से मौत, छत पर प्लंबिंग का काम करते समय हुआ हादसा

मोगा में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया युवक:बिजली लगने से मौत, छत पर प्लंबिंग का काम करते समय हुआ हादसा

मोगा जिले के गांव बुट्टर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक घर की छत पर प्लंबिंग का काम कर रहा था। मृतक की पहचान रानियां निवासी अंग्रेज सिंह के बेटे मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मनप्रीत सिंह छत पर काम करने के लिए चढ़ा था। करंट लगने से युवक संतुलन खो बैठा वहां पहले से नीचे लटक रहे हाई वोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लगा। करंट लगते ही युवक मनप्रीत सिंह संतुलन खो बैठा और छत से नीचे गिर गया। यह पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत युवक को मोगा के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मनप्रीत अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसके दो भाई हैं, जिनमें से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और दो बहनें हैं। इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *