शेखपुरा के अरियरी थाना पुलिस ने 3 महीने पहले किडनैप एक 14 साल की नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अपहर्ता को भी गिरफ्तार किया है। छापामारी का नेतृत्व अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह और कांड के अनुसंधान पदाधिकारी सह पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अनुसंधान पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से सातवीं कक्षा की छात्रा को गांव के ही एक युवक द्वारा अगवा किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मां को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया था इस मामले में पीड़ित द्वारा अपहर्ता युवक के साथ-साथ उसकी मां को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने महिला आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो पिछले एक माह से शेखपुरा जेल में बंद है। मुख्य आरोपी युवक तब से फरार चल रहा था। बरामद बालिका को स्थानीय कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शेखपुरा के अरियरी थाना पुलिस ने 3 महीने पहले किडनैप एक 14 साल की नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अपहर्ता को भी गिरफ्तार किया है। छापामारी का नेतृत्व अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह और कांड के अनुसंधान पदाधिकारी सह पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अनुसंधान पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से सातवीं कक्षा की छात्रा को गांव के ही एक युवक द्वारा अगवा किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मां को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया था इस मामले में पीड़ित द्वारा अपहर्ता युवक के साथ-साथ उसकी मां को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने महिला आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो पिछले एक माह से शेखपुरा जेल में बंद है। मुख्य आरोपी युवक तब से फरार चल रहा था। बरामद बालिका को स्थानीय कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


