नालंदा में विश्व सूर्य नमस्कार दिवस मनाया:खिलाड़ियों-युवाओं ने भाग लिया, कहा- स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित कर रहे हैं

नालंदा में विश्व सूर्य नमस्कार दिवस मनाया:खिलाड़ियों-युवाओं ने भाग लिया, कहा- स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित कर रहे हैं

क्रीड़ा भारती नालंदा के देखरेख में बिहार शरीफ स्थित वैभव फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में विश्व सूर्य नमस्कार दिवस (सूर्य सप्तमी) का आयोजन किया गया। “खेल से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का” के प्रेरक स्लोगन के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और युवाओं ने भाग लिया। माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, जिसे सूर्य सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इस शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। युवाओं को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित कर रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रीड़ा भारती नालंदा के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि क्रीड़ा भारती सभी खेलों और खिलाड़ियों के लिए समर्पित संस्थान है। आज हम सूर्य नमस्कार के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित कर रहे हैं। विभाग संयोजक दक्षिण बिहार प्रांत कार्यानंद शर्मा ने बताया कि नालंदा में दो केंद्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को तेलहरा प्रखंड में और रविवार को बिहार शरीफ में सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार योग का एक महत्वपूर्ण आयाम है। यह सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक ऊर्जा और शारीरिक ऊर्जा प्राप्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने आगे कहा कि सभी का सहयोग मिलने से ही कोई भी संस्थान आगे बढ़ती है। क्रीड़ा भारती को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती नालंदा के मंत्री शंकर कुमार पाठक, समाज सेवी ललन कुमार, पिंटू जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। क्रीड़ा भारती नालंदा के देखरेख में बिहार शरीफ स्थित वैभव फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में विश्व सूर्य नमस्कार दिवस (सूर्य सप्तमी) का आयोजन किया गया। “खेल से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का” के प्रेरक स्लोगन के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और युवाओं ने भाग लिया। माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, जिसे सूर्य सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इस शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। युवाओं को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित कर रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रीड़ा भारती नालंदा के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि क्रीड़ा भारती सभी खेलों और खिलाड़ियों के लिए समर्पित संस्थान है। आज हम सूर्य नमस्कार के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित कर रहे हैं। विभाग संयोजक दक्षिण बिहार प्रांत कार्यानंद शर्मा ने बताया कि नालंदा में दो केंद्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को तेलहरा प्रखंड में और रविवार को बिहार शरीफ में सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार योग का एक महत्वपूर्ण आयाम है। यह सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक ऊर्जा और शारीरिक ऊर्जा प्राप्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने आगे कहा कि सभी का सहयोग मिलने से ही कोई भी संस्थान आगे बढ़ती है। क्रीड़ा भारती को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती नालंदा के मंत्री शंकर कुमार पाठक, समाज सेवी ललन कुमार, पिंटू जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *