बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹3,47,589.76 करोड़ का बजट पेश किया है। इस बजट को जाले विधायक जीवेश कुमार ने आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बिहार की ओर एक ऐतिहासिक छलांग बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में ले जाएगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प पत्र है। यह पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004-05 के बजट की तुलना में यह लगभग 11 गुना वृद्धि दर्शाता है, जो प्रमाणित करता है कि बिहार ने बीते दो दशकों में सुशासन, स्थिरता और विकास के पथ पर ऐतिहासिक प्रगति की है। श्री कुमार के अनुसार, आज बिहार आकांक्षाओं से आगे बढ़कर उपलब्धियों का राज्य बन चुका है। जीवेश कुमार ने कहा कि “ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान” – इन पंच-संकल्प पर आधारित यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, उद्योग, कृषि और सामाजिक न्याय के समन्वित विकास की स्पष्ट दिशा तय करता है। 14.9 प्रतिशत की अनुमानित आर्थिक विकास दर यह दर्शाती है कि बिहार आज देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में शामिल है। इस बजट में 94 लाख गरीब परिवारों के सशक्तिकरण, चौथे कृषि रोडमैप (2023-28) को नई गति, 5 नए एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण-शहरी बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा आवास सुविधाओं के विस्तार जैसे प्रावधान बिहार की सामाजिक और आर्थिक संरचना को मजबूत करेंगे। बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹3,47,589.76 करोड़ का बजट पेश किया है। इस बजट को जाले विधायक जीवेश कुमार ने आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बिहार की ओर एक ऐतिहासिक छलांग बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में ले जाएगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प पत्र है। यह पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004-05 के बजट की तुलना में यह लगभग 11 गुना वृद्धि दर्शाता है, जो प्रमाणित करता है कि बिहार ने बीते दो दशकों में सुशासन, स्थिरता और विकास के पथ पर ऐतिहासिक प्रगति की है। श्री कुमार के अनुसार, आज बिहार आकांक्षाओं से आगे बढ़कर उपलब्धियों का राज्य बन चुका है। जीवेश कुमार ने कहा कि “ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान” – इन पंच-संकल्प पर आधारित यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, उद्योग, कृषि और सामाजिक न्याय के समन्वित विकास की स्पष्ट दिशा तय करता है। 14.9 प्रतिशत की अनुमानित आर्थिक विकास दर यह दर्शाती है कि बिहार आज देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में शामिल है। इस बजट में 94 लाख गरीब परिवारों के सशक्तिकरण, चौथे कृषि रोडमैप (2023-28) को नई गति, 5 नए एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण-शहरी बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा आवास सुविधाओं के विस्तार जैसे प्रावधान बिहार की सामाजिक और आर्थिक संरचना को मजबूत करेंगे।


