कंपनी के अंदर से 400 ग्राम चांदी की रिंग चोरी:फरीदाबाद पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया, असेम्बलिंग डिपार्टमेंट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत

कंपनी के अंदर से 400 ग्राम चांदी की रिंग चोरी:फरीदाबाद पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया, असेम्बलिंग डिपार्टमेंट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत

फरीदाबाद में क्राइ ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए कम्पनी से चांदी की रिंग चोरी करने के मामले में कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामू सक्सेना निवासी गांव निवादा, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी अभी बसेलवा कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। कंपनी मैनेजर ने दी शिकायत पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, सैनिक कालोनी के रहने वाले शमशेर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। कि वह सैनिक कालोनी का रहने वाला है और इम्पीरियल ऑटो कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कम्पनी में पाइप असेम्बलिंग और इंडक्शन ब्रेजिंग का कार्य किया जाता है, जिसमें चांदी की रिंग का इस्तेमाल होता है। प्रोडेक्शन लाइन से चांदी की रिंग हो रही थी गायब उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से प्रोडक्शन लाइन से लगातार चांदी की रिंग गायब हो रही थीं। जिसकी शिकायत थाना सदर बल्लभगढ़ में की गई। जिसके बाद पुलिस ने कंपनी के सीसीटीवी चैक करते हुए आरोपी का पता लगाया। 400 ग्राम वजन की चांदी की रिंग चोरी की पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी रामू सक्सेना कम्पनी के असेम्बलिंग डिपार्टमेंट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसे रोजाना काम के लिए चांदी की रिंग दी जाती थीं, जिनमें से वह कुछ रिंग चोरी कर लेता था। इसी तरह से उसने करीब 400 ग्राम वजन की चांदी की रिंग चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *