मैरिज एनिवर्सरी से 4 दिन पहले पत्नी का मर्डर:पति बोला- रील्स बनाती थी, अफेयर था; बेटी ने कहा- पापा ने मेरे सामने गोली मारी

मैरिज एनिवर्सरी से 4 दिन पहले पत्नी का मर्डर:पति बोला- रील्स बनाती थी, अफेयर था; बेटी ने कहा- पापा ने मेरे सामने गोली मारी

एक फरवरी को सुमन कुमारी (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति ने हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, सुमन रील्स बनाती थी। पति चंदन को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। इसलिए पति ने सुमन की हत्या की साजिश रची और मैरिज एनिवर्सरी से 4 दिन पहले पत्नी का मर्डर कर दिया। पुलिस की पूछताछ में चंदन ने बताया, ‘हमे अपनी पत्नी पर शक था। वो कई पुरुषों से बात करती थी। वो किसी से प्रेम भी करती थी। इसलिए उसे मार डाला।’ अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए वारदात की पूरी कहानी चंदन और सुमन की शादी 15 साल पहले हुई थी। दोनों से 4 बच्चे भी हैं। सुमन रील्स बनाती थी। सुमन के फेसबुक पर 16 और इंस्टाग्राम पर 22 हजार फॉलोअर्स थे। पति को बार बार यह शक होता था कि सुमन किसी और से बात करती है। उसने प्लान बनाया और 1 फरवरी को मंदिर ले जाने के बहाने खेत में ले गया और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान 12 साल की बेटी छोटी कुमार भी मौके पर मौजूद थी। वारदाज को अंजाम देने के बाद उसने अपनी बेटी से कहा- अगर किसी से कुछ कहा तो तुम्हें भी मार दूंगा। कैसे खुला हत्या का राज सुमन के ममेरे भाई रोशन कुमार ने बताया कि, ‘मुझे फोन आया कि सुमन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के दौरान छोटी बेटी भी उनके साथ थी। हमलोगों फिर पूरी कहानी पता लगाने में जुट गए। जानकारी मिली कि हत्या से एक दिन पहले घर में झगड़ा हुआ था और चंदन ने सुमन को जान से मारने की धमकी दी थी।’ रोशन ने बताया कि, बहनोई को गांजा, स्मैक के साथ शराब की भी लत थी, नशे में धमकी देता था। पत्नी को कहता था कि जहां जाना है जाओ। काम करके मुझे पैसे दो। नहीं तो तुमको घर में नहीं रहने देंगे, मार देंगे। थाना प्रभारी को हमने कहा था कि सुमन के पति चंदन से पूछताछ कीजिए‌। क्योंकि वह संदिग्ध है। पूछताछ में उसने सब कुछ खोल दिया। बराबर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। उसके बाद पुलिस ने छोटी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि, पापा ने धमकी दी थी कि किसी को कुछ कहा तो तुमको भी जान से मार दूंगा। मम्मी के मर्डर के बाद पापा ने पुलिस को फोन किया और तेघड़ा अस्पताल पहुंचे। रास्ते भर पापा मुझे धमकाते रहे। उन्होंने जैसा कहा, मैंने वैसा ही बयान पुलिस को दिया। बाद में पुलिस अंकल ने जब पूछताछ की तो सच्चाई बता दी। नशा के लिए जमीन बेच रहा था गांव वालों के मुताबिक, चंदन ने नशे की लत पूरी करने के लिए अपनी ढेर सारी जमीन बेच दी थी। वो दिन भर नशे में गांव में घूमता था। वहीं सुमन देखने में काफी सुंदर थी। उसने शॉर्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना शुरू किया। धीरे-धीरे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ी। लेकिन, सुमन का रील्स बनाना चंदन को पसंद नहीं था। वो अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। लड़ाई झगड़े से तंग आकर वो अहमदाबाद चली गई थी। करीब डेढ़ महीना पहले सुमन लौटी थी। इसके बाद पति-पत्नी में रोज झगड़ा होता था। पति आरोप लगाता था तुम्हारा एक लड़के से संपर्क है। इसी पर बराबर झगड़ा होता था। सुमने की हत्या से 2 दिन पहले भी जमकर मारपीट हुई थी। पड़ोसी को फंसाना चाहता था चंदन एसपी मनीष ने बताया कि, सुमन कुमारी (35) की हत्या की सूचना पुलिस को सबसे पहले पति चंदन कुमार चौधरी ने ही दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों और सुमन के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने चंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगा। वह पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगा रहा था। फिर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबुल किया। ————————- ये खबर भी पढ़ें बेगूसराय में महिला की गोली मारकर हत्या:पति बोला- पड़ोसी ने मार डाला; युवक को अस्पताल पहुंचाने से थे नाराज बेगूसराय में बदमाशों ने आज एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पति चंदन का कहना है कि पड़ोसी दीपक ने पत्नी का मर्डर किया है। 2 अन्य लोगों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध कर रखा था। वो इसलिए नाराज थे क्योंकि दीपक ने पंकज को पीटा था और मेरी पत्नी ने पंकज की मदद की थी। अस्पताल पहुंचाने पर उन्होंने हत्या कर दी है। पूरी खबर पढ़ें एक फरवरी को सुमन कुमारी (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति ने हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, सुमन रील्स बनाती थी। पति चंदन को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। इसलिए पति ने सुमन की हत्या की साजिश रची और मैरिज एनिवर्सरी से 4 दिन पहले पत्नी का मर्डर कर दिया। पुलिस की पूछताछ में चंदन ने बताया, ‘हमे अपनी पत्नी पर शक था। वो कई पुरुषों से बात करती थी। वो किसी से प्रेम भी करती थी। इसलिए उसे मार डाला।’ अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए वारदात की पूरी कहानी चंदन और सुमन की शादी 15 साल पहले हुई थी। दोनों से 4 बच्चे भी हैं। सुमन रील्स बनाती थी। सुमन के फेसबुक पर 16 और इंस्टाग्राम पर 22 हजार फॉलोअर्स थे। पति को बार बार यह शक होता था कि सुमन किसी और से बात करती है। उसने प्लान बनाया और 1 फरवरी को मंदिर ले जाने के बहाने खेत में ले गया और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान 12 साल की बेटी छोटी कुमार भी मौके पर मौजूद थी। वारदाज को अंजाम देने के बाद उसने अपनी बेटी से कहा- अगर किसी से कुछ कहा तो तुम्हें भी मार दूंगा। कैसे खुला हत्या का राज सुमन के ममेरे भाई रोशन कुमार ने बताया कि, ‘मुझे फोन आया कि सुमन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के दौरान छोटी बेटी भी उनके साथ थी। हमलोगों फिर पूरी कहानी पता लगाने में जुट गए। जानकारी मिली कि हत्या से एक दिन पहले घर में झगड़ा हुआ था और चंदन ने सुमन को जान से मारने की धमकी दी थी।’ रोशन ने बताया कि, बहनोई को गांजा, स्मैक के साथ शराब की भी लत थी, नशे में धमकी देता था। पत्नी को कहता था कि जहां जाना है जाओ। काम करके मुझे पैसे दो। नहीं तो तुमको घर में नहीं रहने देंगे, मार देंगे। थाना प्रभारी को हमने कहा था कि सुमन के पति चंदन से पूछताछ कीजिए‌। क्योंकि वह संदिग्ध है। पूछताछ में उसने सब कुछ खोल दिया। बराबर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। उसके बाद पुलिस ने छोटी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि, पापा ने धमकी दी थी कि किसी को कुछ कहा तो तुमको भी जान से मार दूंगा। मम्मी के मर्डर के बाद पापा ने पुलिस को फोन किया और तेघड़ा अस्पताल पहुंचे। रास्ते भर पापा मुझे धमकाते रहे। उन्होंने जैसा कहा, मैंने वैसा ही बयान पुलिस को दिया। बाद में पुलिस अंकल ने जब पूछताछ की तो सच्चाई बता दी। नशा के लिए जमीन बेच रहा था गांव वालों के मुताबिक, चंदन ने नशे की लत पूरी करने के लिए अपनी ढेर सारी जमीन बेच दी थी। वो दिन भर नशे में गांव में घूमता था। वहीं सुमन देखने में काफी सुंदर थी। उसने शॉर्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना शुरू किया। धीरे-धीरे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ी। लेकिन, सुमन का रील्स बनाना चंदन को पसंद नहीं था। वो अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। लड़ाई झगड़े से तंग आकर वो अहमदाबाद चली गई थी। करीब डेढ़ महीना पहले सुमन लौटी थी। इसके बाद पति-पत्नी में रोज झगड़ा होता था। पति आरोप लगाता था तुम्हारा एक लड़के से संपर्क है। इसी पर बराबर झगड़ा होता था। सुमने की हत्या से 2 दिन पहले भी जमकर मारपीट हुई थी। पड़ोसी को फंसाना चाहता था चंदन एसपी मनीष ने बताया कि, सुमन कुमारी (35) की हत्या की सूचना पुलिस को सबसे पहले पति चंदन कुमार चौधरी ने ही दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों और सुमन के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने चंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगा। वह पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगा रहा था। फिर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबुल किया। ————————- ये खबर भी पढ़ें बेगूसराय में महिला की गोली मारकर हत्या:पति बोला- पड़ोसी ने मार डाला; युवक को अस्पताल पहुंचाने से थे नाराज बेगूसराय में बदमाशों ने आज एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पति चंदन का कहना है कि पड़ोसी दीपक ने पत्नी का मर्डर किया है। 2 अन्य लोगों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध कर रखा था। वो इसलिए नाराज थे क्योंकि दीपक ने पंकज को पीटा था और मेरी पत्नी ने पंकज की मदद की थी। अस्पताल पहुंचाने पर उन्होंने हत्या कर दी है। पूरी खबर पढ़ें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *