नवादा में एक प्रिंटिंग प्रेस पर नकली ब्रांड के स्टीकर छापने के आरोप में छापा मारा गया है। मुंबई से आई क्राफ्ट टीम ने नगर थाना प्रभारी की देखरेख में यह कार्रवाई की। यह छापेमारी पीएसएस फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस पर की गई। इसका संचालन रूपेश निर्विकार (45) करते हैं, जो नवादा के मेन रोड निवासी स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद के पुत्र हैं। उन पर ‘नेचर गोल्ड स्क्रब’ के हूबहू नकली लेबल बनाकर आपूर्ति करने का आरोप है। कंपनी ने बताया – प्रोडक्ट्स के नकली लेबल बाजार में बेचे जा रहे मुंबई स्थित ESME CONSUMER PRIVATE LIMITED की ओर से गोपाल कुमार झा (42) ने शिकायत दर्ज कराई है। गोपाल कुमार झा दरभंगा के चारियोल निवासी स्वर्गीय जागेवर झा के बेटे हैं। कंपनी ने बताया कि ESME CONSUMER PVT. LTD एक प्रसिद्ध ब्रांड है, जिसके उत्पादों के नकली लेबल बाजार में बेचे जा रहे हैं। कंपनी को गुप्त सूचना मिली थी कि रूपेश निर्विकार उनकी कंपनी के ‘नेचर गोल्ड स्क्रब’ के नकली लेबल स्टीकर बनाने के कारोबार में शामिल हैं। यह कंपनी के व्यापार चिह्न और कॉपीराइट अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। इस धोखाधड़ी से उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है, सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और कंपनी की छवि भी प्रभावित हो रही है। छापेमारी में दुकान से भारी मात्रा में नकली स्टीकर बरामद पुलिस बल के सहयोग से पीएसएस फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस पर की गई छापेमारी में दुकान से भारी मात्रा में नकली स्टीकर बरामद हुए। इनमें ‘नेचर गोल्ड स्क्रब’ के 125 शीट शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक शीट पर 6 पीस थे, कुल 750 पीस। इसके अतिरिक्त, 10 अन्य शीट भी मिलीं, जिनमें प्रत्येक पर 2 पीस थे, कुल 20 पीस। शिकायतकर्ता कंपनी ने बताया कि उनके नाम पर नकली लेबल स्टीकर बनाना, उत्पादों का निर्माण और व्यापार करना एक गंभीर अपराध है। इस मामले में उत्पाद निर्माता और विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवादा में एक प्रिंटिंग प्रेस पर नकली ब्रांड के स्टीकर छापने के आरोप में छापा मारा गया है। मुंबई से आई क्राफ्ट टीम ने नगर थाना प्रभारी की देखरेख में यह कार्रवाई की। यह छापेमारी पीएसएस फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस पर की गई। इसका संचालन रूपेश निर्विकार (45) करते हैं, जो नवादा के मेन रोड निवासी स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद के पुत्र हैं। उन पर ‘नेचर गोल्ड स्क्रब’ के हूबहू नकली लेबल बनाकर आपूर्ति करने का आरोप है। कंपनी ने बताया – प्रोडक्ट्स के नकली लेबल बाजार में बेचे जा रहे मुंबई स्थित ESME CONSUMER PRIVATE LIMITED की ओर से गोपाल कुमार झा (42) ने शिकायत दर्ज कराई है। गोपाल कुमार झा दरभंगा के चारियोल निवासी स्वर्गीय जागेवर झा के बेटे हैं। कंपनी ने बताया कि ESME CONSUMER PVT. LTD एक प्रसिद्ध ब्रांड है, जिसके उत्पादों के नकली लेबल बाजार में बेचे जा रहे हैं। कंपनी को गुप्त सूचना मिली थी कि रूपेश निर्विकार उनकी कंपनी के ‘नेचर गोल्ड स्क्रब’ के नकली लेबल स्टीकर बनाने के कारोबार में शामिल हैं। यह कंपनी के व्यापार चिह्न और कॉपीराइट अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। इस धोखाधड़ी से उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है, सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और कंपनी की छवि भी प्रभावित हो रही है। छापेमारी में दुकान से भारी मात्रा में नकली स्टीकर बरामद पुलिस बल के सहयोग से पीएसएस फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस पर की गई छापेमारी में दुकान से भारी मात्रा में नकली स्टीकर बरामद हुए। इनमें ‘नेचर गोल्ड स्क्रब’ के 125 शीट शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक शीट पर 6 पीस थे, कुल 750 पीस। इसके अतिरिक्त, 10 अन्य शीट भी मिलीं, जिनमें प्रत्येक पर 2 पीस थे, कुल 20 पीस। शिकायतकर्ता कंपनी ने बताया कि उनके नाम पर नकली लेबल स्टीकर बनाना, उत्पादों का निर्माण और व्यापार करना एक गंभीर अपराध है। इस मामले में उत्पाद निर्माता और विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।


