माफियाओं की गतिविधि की मॉनिटरिंग होगी:पुराने घर-फ्लैट पर है इनकी नजर, परेशानी जानने खुद लोगों तक पहुंचेगी पुलिस

श्री कृष्णापुरी इलाके में इनदिनों प्रॉपर्टी माफियाओं की गतिविधि बढ़ गई है। इनके निशाने पर पुरानी बिल्डिंग, बंद पड़े घर और फ्लैट्स हैं। हाल के दिनों में भी इस तरीके की घटना सामने आई है। अब इसे लेकर SDPO लॉ एंड ऑर्डर 2 साकेत कुमार ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पूरे थाने को 4 बिट में बांट दिया है। हर एक बिट में पदाधिकारी के साथ पुलिसकर्मी डिप्यूट किए गए हैं। जिनकी जिम्मेदारी ऐसे घरों में रह रहे ओल्ड ऐज के लोगों से मुलाकात कर के उनकी परेशानी जानने की होगी।

लगातार शिकायतों पर फैसला SDPO सचिवालय 2 साकेत कुमार ने बताया कि श्री कृष्णापुरी के रिहायशी इलाके में रह रहे बुजुर्गों को परेशान कर के उनकी प्रॉपर्टी दखल करने की कोशिश माफियाओं की ओर से की जा रही है। इस तरीके की लगातार शिकायत आ रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए पहले से चली आ रही बिट पुलिसिंग और मजबूत की गई है। पूरे थाना क्षेत्र को 4 जोन में बांटकर वैसे माफियाओं की गतिविधि की मॉनिटरिंग की जा रही है।

पूरे थाना क्षेत्र को 4 जोन में बांटा बिट 1- पानी टंकी से अल्पना मार्केट तक, AN पथ से तपस्या चौक तक, तपस्या चौक से बासवान पार्क अटल पथ तक बिट पदाधिकारी धनंजय कुमार होंगे। इनका मोबाइल नंबर 8210689050।

बिट 2- तपस्या चौक से बोरिंग रोड चौराहा तक, हड़ताली मोड़ से बासवान पार्क अटल पथ तक, AN पथ से उतरी कृष्णापुरी तक, उतरी कृष्णापुरी से कस्तूरबा पथ तक बिट पदाधिकारी मिथिलेश कुमार हैं। इनसे 8507532600 पर संपर्क कर सकते।

बिट 3- कस्तूरबा पथ से बोरिंग रोड चौराहा तक, पंचमुखी मंदिर से आनंदपुरी नाला तक, आनंदपुरी नाला से कस्तूरबा पथ तक बिट पदाधिकारी अवधेश कुमार है। इनसे 9955664532 बात होगी।

बिट 4- राजापुल पुल से 32 नंबर गेट तक, पंचमुखी मंदिर से उतरी आनंदपुरी मनोरमा अपार्टमेंट तक बिट पदाधिकारी राम बिहारी यादव है। इनका नंबर 8986188342 है। श्री कृष्णापुरी इलाके में इनदिनों प्रॉपर्टी माफियाओं की गतिविधि बढ़ गई है। इनके निशाने पर पुरानी बिल्डिंग, बंद पड़े घर और फ्लैट्स हैं। हाल के दिनों में भी इस तरीके की घटना सामने आई है। अब इसे लेकर SDPO लॉ एंड ऑर्डर 2 साकेत कुमार ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पूरे थाने को 4 बिट में बांट दिया है। हर एक बिट में पदाधिकारी के साथ पुलिसकर्मी डिप्यूट किए गए हैं। जिनकी जिम्मेदारी ऐसे घरों में रह रहे ओल्ड ऐज के लोगों से मुलाकात कर के उनकी परेशानी जानने की होगी।

लगातार शिकायतों पर फैसला SDPO सचिवालय 2 साकेत कुमार ने बताया कि श्री कृष्णापुरी के रिहायशी इलाके में रह रहे बुजुर्गों को परेशान कर के उनकी प्रॉपर्टी दखल करने की कोशिश माफियाओं की ओर से की जा रही है। इस तरीके की लगातार शिकायत आ रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए पहले से चली आ रही बिट पुलिसिंग और मजबूत की गई है। पूरे थाना क्षेत्र को 4 जोन में बांटकर वैसे माफियाओं की गतिविधि की मॉनिटरिंग की जा रही है।

पूरे थाना क्षेत्र को 4 जोन में बांटा बिट 1- पानी टंकी से अल्पना मार्केट तक, AN पथ से तपस्या चौक तक, तपस्या चौक से बासवान पार्क अटल पथ तक बिट पदाधिकारी धनंजय कुमार होंगे। इनका मोबाइल नंबर 8210689050।

बिट 2- तपस्या चौक से बोरिंग रोड चौराहा तक, हड़ताली मोड़ से बासवान पार्क अटल पथ तक, AN पथ से उतरी कृष्णापुरी तक, उतरी कृष्णापुरी से कस्तूरबा पथ तक बिट पदाधिकारी मिथिलेश कुमार हैं। इनसे 8507532600 पर संपर्क कर सकते।

बिट 3- कस्तूरबा पथ से बोरिंग रोड चौराहा तक, पंचमुखी मंदिर से आनंदपुरी नाला तक, आनंदपुरी नाला से कस्तूरबा पथ तक बिट पदाधिकारी अवधेश कुमार है। इनसे 9955664532 बात होगी।

बिट 4- राजापुल पुल से 32 नंबर गेट तक, पंचमुखी मंदिर से उतरी आनंदपुरी मनोरमा अपार्टमेंट तक बिट पदाधिकारी राम बिहारी यादव है। इनका नंबर 8986188342 है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *