अजमेर के गंज थाना क्षेत्र के राधा विहार कॉलोनी में घर के अंदर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताले तोड़कर घर में सारा सामान अस्त-व्यस्त करते हुए सोने चांदी के जेवरात और नकटी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार बेटी की शादी होने पर पुष्कर गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को जब परिवार शादी से लौटा तो उन्हें ताले टूटे हुए मिले। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मोइन किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। गंज थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि राधा विहार कॉलोनी में रहने वाले हेमराज जैन के घर चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित परिवार बेटी की शादी में पुष्कर गया हुआ था। पीछे मकान पर कोई भी नहीं था। मंगलवार को जब वापस घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए सारा सामान अस्त व्यस्त किया और सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की प्रॉपर लिस्ट अभी नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।


