निवाड़ी जिले के ओरछा में बन रहे 132 करोड़ रुपए की लागत वाले रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का कलेक्टर जमुना भिड़े ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उनका विशेष ध्यान पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था पर रहा। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को काम समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर का खास फोकस पार्किंग व्यवस्था को लेकर था। उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए, जिससे वाहनों की संख्या बढ़ने पर भी जाम जैसी स्थिति निर्मित न हो। बड़े आयोजनों और भीड़ वाले दिनों को ध्यान में रखकर योजना बनाने को कहा गया। ये अधिकारी रहे साथ निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना, एसडीओ पीयूष वाजपेयी, तहसीलदार सुनील वाल्मिक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


