ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवक घायल:जमुई में एक की हालत गंभीर, पटना रेफर किया

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवक घायल:जमुई में एक की हालत गंभीर, पटना रेफर किया

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर खैरमा के पास सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार ये तीनों युवक घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से एक युवक को सदर अस्पताल जमुई से पटना रेफर किया गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य दो युवकों का इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। निजी क्लिनिक में इलाजरत दोनों युवक भोलानगर के निवासी पटना रेफर किए गए युवक की पहचान सिरचंद नवादा निवासी धनेसर मांझी का बेटा अजय मांझी के रूप में हुई है। निजी क्लिनिक में इलाजरत दोनों युवक भोलानगर के निवासी बताए जा रहे हैं। घायल अजय मांझी ने बताया कि वह मलयपुर लाइन होटल के पास स्थित एक चिमनी भट्ठा में काम करता है। सोमवार देर रात काम खत्म करने के बाद वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। खैरमा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार अन्य दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए इस घटना में अजय मांझी का एक पैर बुरी तरह कुचल गया, जबकि बाइक पर सवार अन्य दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अधिक खून बह जाने के कारण अजय को पटना रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर खैरमा के पास सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार ये तीनों युवक घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से एक युवक को सदर अस्पताल जमुई से पटना रेफर किया गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य दो युवकों का इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। निजी क्लिनिक में इलाजरत दोनों युवक भोलानगर के निवासी पटना रेफर किए गए युवक की पहचान सिरचंद नवादा निवासी धनेसर मांझी का बेटा अजय मांझी के रूप में हुई है। निजी क्लिनिक में इलाजरत दोनों युवक भोलानगर के निवासी बताए जा रहे हैं। घायल अजय मांझी ने बताया कि वह मलयपुर लाइन होटल के पास स्थित एक चिमनी भट्ठा में काम करता है। सोमवार देर रात काम खत्म करने के बाद वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। खैरमा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार अन्य दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए इस घटना में अजय मांझी का एक पैर बुरी तरह कुचल गया, जबकि बाइक पर सवार अन्य दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अधिक खून बह जाने के कारण अजय को पटना रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *