कटिहार के समेली प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय खैरा में मंगलवार को मध्यान भोजन योजना (MDM) के चावल की कथित चोरी को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय ग्रामीण मिथुन कुमार यादव, खैरा पंचायत के मुखिया राजीव मंडल, चकला मौलानानगर पंचायत के मुखिया राजेश मंडल और पूर्व मुखिया अभय कुमार झा सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों के लिए आने वाले मध्यान भोजन के चावल की नियमित रूप से चोरी की जा रही है। इससे बच्चों को भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है। अभिभावकों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी अभिभावकों ने इस मामले में विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद मंडल को इस पूरे प्रकरण के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले भी ऐसी शिकायतें मिली थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने जिला पदाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और मध्यान भोजन योजना में हो रही अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने की अपील की है। अधिकारियों ने मामले की जांच की शुरू घटना की सूचना मिलने पर समेली प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह, कटिहार अनुमंडल सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार, प्रखंड मध्यान साधन सेवी अनुरंजन कुमार पासवान और पोठिया थाना के अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कटिहार के समेली प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय खैरा में मंगलवार को मध्यान भोजन योजना (MDM) के चावल की कथित चोरी को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय ग्रामीण मिथुन कुमार यादव, खैरा पंचायत के मुखिया राजीव मंडल, चकला मौलानानगर पंचायत के मुखिया राजेश मंडल और पूर्व मुखिया अभय कुमार झा सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों के लिए आने वाले मध्यान भोजन के चावल की नियमित रूप से चोरी की जा रही है। इससे बच्चों को भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है। अभिभावकों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी अभिभावकों ने इस मामले में विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद मंडल को इस पूरे प्रकरण के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले भी ऐसी शिकायतें मिली थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने जिला पदाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और मध्यान भोजन योजना में हो रही अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने की अपील की है। अधिकारियों ने मामले की जांच की शुरू घटना की सूचना मिलने पर समेली प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह, कटिहार अनुमंडल सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार, प्रखंड मध्यान साधन सेवी अनुरंजन कुमार पासवान और पोठिया थाना के अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


