रिपोर्ट:देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में 8% का इजाफा, शहरों की तुलना में गांवों में 4 गुना बढ़े

रिपोर्ट:देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में 8% का इजाफा, शहरों की तुलना में गांवों में 4 गुना बढ़े

देश में बीते साल इंटरनेट उपयोगकर्ता 8% बढ़कर 95.8 करोड़ पहुंच गए हैं। इसकी वजह ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती इंटरनेट पहुंच, शॉर्ट-वीडियो की लोकप्रियता और एआई का बढ़ता उपयोग है। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) और कैंटा की रिपोर्ट के अनुसार शहरी इलाकों में जहां इंटरनेट की ग्रोथ 3% रही, वहीं ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा 12% रहा। आबादी के लिहाज से भी बड़ा अंतर है। देश की 153.7 करोड़ आबादी में से करीब 55 करोड़ ग्रामीण आबादी के लोग इंटरनेट उपयोग करते हैं। 2019 से 2025 के बीच ग्रामीण यूजर्स 26.4 करोड़ से बढ़कर 54.8 करोड़ हो गए। यानी 100% बढ़ गए।
61% यूजर्स शॉर्ट-वीडियो कंटेंट देखते हैं – 44% यूजर वॉयस-इमेज सर्च, जैसे एआई-इनेबल्‍ड फीचर्स उपयोग करते हैं। – 61% यूजर शॉर्ट-वीडियो कंटेंट देखते हैं, इनमें ग्रामीण उपयोगकर्ताओं की संख्या शहरी यूजर से ज्यादा है। – 56% शहरी यूजर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए प्रमुखता से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। – 20% इंटरनेट यूजर फोन-लैपटॉप जैसी एक से ज्यादा डिवाइसों पर इंटरनेट उपयोग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *