लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी ने भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देकर चीनी टैंक घुसपैठ की बात कही। टीएमसी सांसदों ने पीएम मोदी और शाह के सामने नारेबाजी की
देखिए संसद के मोमेंट्स…. 1. टीएमसी सांसदों ने मोदी, शाह के सामने नारे लगाए TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के सामने नारेबाजी की। दरअसल, जैसे ही पीएम सदन में पहुंचे, कल्याण बनर्जी वेल से निकलकर दूसरी तरफ पहुंच गए। मोदी, शाह और राजनाथ के सामने नारेबाजी करने लगे। राजनाथ उन्हें वापस जाने के लिए कहते रहे। 2 .राहुल गांधी को राजनाथ ने 11 बार टोका राहुल सोमवार को 46 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश करते रहे। हंगामें की वजह से कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई। उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला दिया। कहा कि 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे।
इस दौरान राहुल को राजनाथ ने 11 बार, शाह ने 7 बार टोका। इसके अलावा किरेन रिजिजू ने 2 बार और अनुराग ठाकुर ने 6 बार रोका। 3. स्पीकर ने राहुल से कहा- क्या अखिलेश को बोलने के लिए कहूं लोकसभा में राहुल की स्पीच की दौरान हंगामा हो रहा था। राहुल पीएम और राजनाथ का नाम ले रहे थे। तभी स्पीकर ओम बिरला ने कहा-नियम प्रक्रिया के 353 के अंदर किसी भी व्यक्ति पर जो आरोप लगा रहे हैं उसके पहले आपको लिखित में देना पड़ेगा। इसे मानना पड़ेगा। अगर नहीं मानेंगे तो मैं परमिशन नहीं दूंगा। अगले वक्ता को बुलाउंगा। आप नहीं बोलना चाहते तो अगले वक्ता अखिलेश यादव को बुलाता हूं। ———————— ये खबर भी पढे़ं… राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका:स्पीकर ने माइक बंद कराया, जनरल नरवणे की अनपब्लिश बुक के 9 पॉइंट, जिन पर हंगामा हुआ लोकसभा में 2 फरवरी को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। पूरी खबर पढ़ें…
लोकसभा में मोदी, शाह के सामने TMC सांसदों की नारेबाजी:राजनाथ ने जाने को कहा; स्पीकर राहुल से बोले- अखिलेश को बोलने के लिए कहूं


