भागलपुर में मंदिर से सोने की मुकुट और नथ की चोरी हुई है। सुबह जब पुजारी पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के छोटे दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि माता का मुकुट और नथ गायब है। तुरंत सीसीटीवी कैमरा खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं दिखा। घटना छोटी खंजरपुर स्थित हनुमान मंदिर की है। पुजारी सुभाष झा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मंदिर बंद करके घर चला गया। मंगलवार सुबह पूजा करने पहुंचा तो चोरी का पता चला। चोरी की गई जेवरात की कीमत 3 लाख के करीब है। मामले की सूचना पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की जा रही है।
दो कदम दूरी पर बरारी चेक पोस्ट घटनास्थल से महज दो कदम दूरी पर पुलिस चेक पोस्ट है। इसके बावजूद चोर आसानी से फरार हो गए। करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी मंदिर से मुकुट चोरी की हुई थी। मंदिर प्रशासन की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आसपास कॉलेज और कोचिंग संस्थान होने के कारण सुरक्षा के लिए बरारी पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास चेक पोस्ट बनाया है। इसके बाद भी चोरों के हौंसले बुलंद है। भागलपुर में मंदिर से सोने की मुकुट और नथ की चोरी हुई है। सुबह जब पुजारी पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के छोटे दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि माता का मुकुट और नथ गायब है। तुरंत सीसीटीवी कैमरा खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं दिखा। घटना छोटी खंजरपुर स्थित हनुमान मंदिर की है। पुजारी सुभाष झा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मंदिर बंद करके घर चला गया। मंगलवार सुबह पूजा करने पहुंचा तो चोरी का पता चला। चोरी की गई जेवरात की कीमत 3 लाख के करीब है। मामले की सूचना पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की जा रही है।
दो कदम दूरी पर बरारी चेक पोस्ट घटनास्थल से महज दो कदम दूरी पर पुलिस चेक पोस्ट है। इसके बावजूद चोर आसानी से फरार हो गए। करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी मंदिर से मुकुट चोरी की हुई थी। मंदिर प्रशासन की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आसपास कॉलेज और कोचिंग संस्थान होने के कारण सुरक्षा के लिए बरारी पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास चेक पोस्ट बनाया है। इसके बाद भी चोरों के हौंसले बुलंद है।


