बकाया मांगने पर दुकानदार के बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला:जमुई में 1500 रुपए का सामान उधार लिया, 6 महीने से नहीं किया था भुगतान

बकाया मांगने पर दुकानदार के बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला:जमुई में 1500 रुपए का सामान उधार लिया, 6 महीने से नहीं किया था भुगतान

जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र में बकाया पैसा मांगने पर एक किराना दुकानदार के बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घायल की पहचान अरुण कुमार वर्णवाल के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद अमन को तुरंत सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया था। अमन कुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी दुकान से करीब 1500 रुपये का सामान उधार लिया था, जिसका भुगतान छह महीने से नहीं किया गया था। आरोपितों ने कुल्हाड़ी से पैर पर हमला कर दिया अमन के अनुसार, जब उन्होंने पैसे मांगे तो रविवार को पहले उनके भाई के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद, सोमवार को जब अमन पढ़ने जा रहे थे, तभी कथित हमलावरों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोपितों ने कुल्हाड़ी से उनके पैर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी घायल अमन को सोमवार देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। अमन ने गांव के सत्येंद्र ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर, अंकित कुमार, पिंकी देवी, रोहित कुमार, नवनीत ठाकुर और चांदनी कुमारी सहित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना की सूचना गिद्धौर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र में बकाया पैसा मांगने पर एक किराना दुकानदार के बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घायल की पहचान अरुण कुमार वर्णवाल के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद अमन को तुरंत सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया था। अमन कुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी दुकान से करीब 1500 रुपये का सामान उधार लिया था, जिसका भुगतान छह महीने से नहीं किया गया था। आरोपितों ने कुल्हाड़ी से पैर पर हमला कर दिया अमन के अनुसार, जब उन्होंने पैसे मांगे तो रविवार को पहले उनके भाई के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद, सोमवार को जब अमन पढ़ने जा रहे थे, तभी कथित हमलावरों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोपितों ने कुल्हाड़ी से उनके पैर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी घायल अमन को सोमवार देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। अमन ने गांव के सत्येंद्र ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर, अंकित कुमार, पिंकी देवी, रोहित कुमार, नवनीत ठाकुर और चांदनी कुमारी सहित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना की सूचना गिद्धौर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *