गोपालगंज में किसान को वाहन ने कुचला, मौत:पटवन के लिए गए थे खेत, वापसी में सड़क पार करते समय हादसा

गोपालगंज में किसान को वाहन ने कुचला, मौत:पटवन के लिए गए थे खेत, वापसी में सड़क पार करते समय हादसा

गोपालगंज में सड़क पार कर रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गए। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के समीप हुई। मृतक की पहचान जदोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशुनपुर गांव निवासी 85 वर्षीय रामनाथ साह के रूप में हुई है। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। सड़क पार करते समय हादसा दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि किसान अपने खेत में पटवन के लिए गया हुआ था। वापस अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। इस हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने जब सड़क पर शव को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना जादोपुर थाना पुलिस को दी।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दी है। वहीं इस घटना की जैसे ही इस दुर्घटना की खबर मृतक के घर पहुंची, परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। गोपालगंज में सड़क पार कर रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गए। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के समीप हुई। मृतक की पहचान जदोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशुनपुर गांव निवासी 85 वर्षीय रामनाथ साह के रूप में हुई है। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। सड़क पार करते समय हादसा दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि किसान अपने खेत में पटवन के लिए गया हुआ था। वापस अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। इस हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने जब सड़क पर शव को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना जादोपुर थाना पुलिस को दी।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दी है। वहीं इस घटना की जैसे ही इस दुर्घटना की खबर मृतक के घर पहुंची, परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *